Friday, February 7, 2025
HomeBreaking Newsअंतिम संस्कार की थी तैयारी, अखबार में छप चुकी थी खबर; मुर्दाघर...

अंतिम संस्कार की थी तैयारी, अखबार में छप चुकी थी खबर; मुर्दाघर लाई गई लाश और… दंग रह गए डॉक्टर

केरल के कन्नूर जिले में एक बुजुर्ग को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि मुर्दाघर में उनके अंगुली में अचानक कंपन हो उठी। यह देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। यह मामला कन्नूर जिले के एकेजी मेमोरियल कोऑपरेटिव अस्पताल का है। पचप्पोयिका के एक बुजुर्ग पवित्रन को मंगलवार को हेगड़े अस्पताल में लंबे समय तक एडमिट थे। उन्हें सांस संबंधी बीमारी थी।

केरल के कन्नूर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामना आया है। जिस बुजुर्ग शख्स को अस्पताल ने मृत घोषित कर दिया, वो मुर्दाघर जाते समय जिंदा हो उठा। इस घटना ने अस्पताल के कर्मचारियों को भी आश्चर्य में डाल दिया है। दिलचस्प बात ये है कि बुजुर्ग की मौत की खबर में भी छप चुकी थी।

बुजुर्ग को लाइफ सपोर्ट से हटा दिया गया
यह मामला कन्नूर जिले के एकेजी मेमोरियल कोऑपरेटिव अस्पताल का है। पचप्पोयिका के एक बुजुर्ग, पवित्रन को मंगलवार को हेगड़े अस्पताल में लंबे समय तक एडमिट थे। उन्हें सांस संबंधी बीमारी थी, जिसकी वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनकी हालत में कोई सुधार न होने पर परिवार ने लाइफ सपोर्ट हटाने का फैसला किया था।

मॉर्चरी ले जाते समय हुआ चमत्कार
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, क्टरों ने वेंटिलेटर हटाने के बाद 67 साल के पवित्रन की पल्स रेट चेक की। इसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिवार के अनुरोध पर बुजुर्ग के डेड बॉडी को फ्रिज में रखा जा रहा था। कुछ रिश्तेदारों का अंतिम दर्शन को आना बाकी था।

मुर्दाघर के कर्मचारी जब डेड बॉडी को मॉर्चरी ले जा रहे थे, तभी डेड बॉडी में हलचल हुई। कर्मचारी ने देखा कि डेड बॉडी की अंगुली में आचन कंपन आई। तुरंत ये जानकारी डॉक्टर को दी गई। पवित्रन के अंतिम संस्कार की पूरी तैयारी कर ली गई थी, लेकिन अचानक इस चमत्कार से सभी हैरान रह गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular