Sunday, March 23, 2025
HomeBreaking Newsइंस्टाग्राम पर प्यार कर घर से भागी महिला, आशिक ने घर में...

इंस्टाग्राम पर प्यार कर घर से भागी महिला, आशिक ने घर में किया कैद; पति ने किया ये काम

पश्चिमी बंगाल की एक महिला को इंस्टाग्राम पर यूपी के एक लड़के से प्यार हो गया। प्यार की खातिर उसने घर छोड़ दिया। आशिक ने आगरा के लोहामंडी क्षेत्र में किराए पर मकान लिया। महिला को घर में कैद कर दिया था। बुधवार रात वहा वहां से भागकर…

पश्चिमी बंगाल की एक महिला को इंस्टाग्राम पर यूपी के एक लड़के से प्यार हो गया। प्यार की खातिर उसने घर छोड़ दिया। आशिक ने आगरा के लोहामंडी क्षेत्र में किराए पर मकान लिया। महिला को घर में कैद कर दिया था। बुधवार रात वहा वहां से भागकर पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचना दी है। विश्व हिंदू परिषद के करन गर्ग ने बताया कि महिला 15 सितंबर को घर से निकली थी। उसके पति अरुण देव ने मदद के लिए विश्व हिंदू परिषद से संपर्क किया था। पत्नी आगरा में है। पति को यह जानकारी मिली थी। महिला की तलाश की जा रही थी।

रात को महिला कैद से भाग निकली। पुलिस को मिली थी। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा आनंदवीर सिंह ने बताया कि महिला अपनी मर्जी से आई थी। उससे पूछताछ में पता चला कि ताजगंज निवासी मोहसिन उसे पश्चिमी बंगाल से लेकर आया था। वह दुर्गापुर रेलवे स्टेशन पर आ गई थी। मोहसिन वहां पहुंच गया था। महिला की वहां गुमशुदगी दर्ज है। उसके परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। महिला कोई तहरीर देगी तो मोहसिन के खिलाफ मुकदमा लिखा जाएगा। फिलहाल महिला को आशा ज्योति केंद्र में रखा गया है।

पुलिस को पहले बताया गया कि महिला जहां बंधक थी वहां की छत से कूदकर भागकर आई है। हालांकि, महिला से बातचीत में इसकी पुष्टि नहीं हुई। कहा जा रहा है कि महिला के परिजनों के आने के बाद महिला की ओर से दी तहरीर के आधार पर आगे की जांच और कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस मामले की जांच शुरू कर चुकी है। महिला के बताए पते पर जाकर छानबीन की जाएगी और आरोपी को खोजने की भी कोशिश जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular