कानपुर नगर। समूचे देश में पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए दामों पर कांग्रेस का आक्रोश दिखाई दे रहा है, इसी क्रम में मोदी सरकार को घेरने के उद्देश्य से राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया ने 1 दिन के लिए आम जनमानस को राहत देने के उद्देश्य से ₹12 प्रति लीटर किधर से पेट्रोल लोगों को गाड़ियों में डलवा कर पेट्रोल अनुदान योजना चलाई। आवास विकास स्थित ब्रह्मदेव चौराहा स्थित पेट्रोल पंप में कांग्रेसियों ने सैकड़ों गाड़ियों में पेट्रोल डलवाया और केंद्र सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इस अवसर पर विजय सिंह मर्तोलिया ने कहा कि कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर इस तरह का कार्यक्रम किया गया है, मोदी सरकार का विरोध अनोखे तरीके से किया जा रहा है। साथ ही यह कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम काफी गिर गए हैं लेकिन देश में पेट्रोल के दाम सरकार ने अभी तक नहीं गिराये है, डीजल के दाम बढ़ने से दैनिक रोजमर्रा की वस्तुएं भी महंगी हो जाएंगी,जिसका असर आम आदमी पर देखने को मिलेगा। आम आदमी के सामने कोरोनावायरस जैसी वैश्विक महामारी के साथ ही अब यह सोचने पर भी मजबूर है कि वह क्या कमाए और क्या खाएं? दैनिक जीवन में काम आने वाली सभी वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं और भाजपा के लोग संकटकाल में भी अपनी सरकार का प्रचार प्रसार करने में लगे हैं। साथ यह भी कहा कि कांग्रेस जन आम जनमानस के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। कांग्रेस का यह अनोखा प्रदर्शन सभी के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
कांग्रेस में डीजल पेट्रोल के दामों का किया अनोखे तरीके से विरोध
0
458
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Most Popular
Recent Comments
- Michaelfum on विभिन्न समस्याओं के निस्तारण हेतु जिला प्रतिनिधि ने लिखा अधिशासी अधिकारी को पत्र
- StephenLex on जिला अस्पताल में अवैध वसूली का हुआ वीडियो वायरल पोस्टमार्टम करने के लिए पीड़ित से की गई 50000 की डिमांड
- Michaelfum on भैया दूज के अवसर पर दिखा भाई बहनों का प्रेम
- StephenLex on प्रशासन की आंख में धूल झोंक सीज नर्सिंग होम का नाम बदलकर चला रहे हैं धड़ल्ले से दबंग
- Fjvjmo on जी0पी0मेमोरियल इण्टर कॉलेज मे बैठक हुई