फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर को लेकर हाल ही में खबर आई कि दोनों पैरेंट्स बनने वाले हैं। अब शबाना आजमी ने इन खबरों पर रिएक्ट किया और सच बताया है।
फरहन अख्तर और शिबानी दांडेकर ने लंबे रिलेशन के बाद शादी की थी। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ फोटोज शेयर करते हैं और साथ ही एक-दूसरे पर प्यार भी खूब लुटाते हैं। अब हाल ही में खबर आई कि फरहान और शिवानी पैरेंट्स बनने वाले हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि शिबानी प्रेग्नेंट हैं। लेकिन अब इस पर शबाना आजमी का रिएक्शन आया है।
शबाना ने बताई सच्चाई
ई टाइम्स से बात करते हुए शबाना ने कहा, ‘ऐसा कुछ नहीं है। इसमें कुछ सच्चाई नहीं है। एक्ट्रेस के इस बयान से अब क्लीयर हो गया है कि उनके पैरेंट्स बनने की खबर गलत है।’ बता दें कि फरहान और शिबानी ने साल 2022 में शादी की थी जिसमें सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल थे। दोनों शादी से पहले लंबे रिलेशनशिप में रहे हैं।
प्रोफेशनल लाइफ
फरहान की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह एक्टर, डारेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। फरहान के प्रोडक्शन के तले लास्ट फिल्म अग्नि रिलीज हुई थी। वहीं बतौर एक्टर वह लास्ट साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म तूफान में नजर आए थे।
120 बहादुर
अब फराहान फिल्म 120 बहादुर में नजर आने वाले हैं। वह इस फिल्म में एक्टिंग करेंगे। कई सालों के बाद वह बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। यह फिल्म परम वीर चक्र शैतान सिंह और चार्ली कंपनी, 13 कुमाऊं रेजिमेंट के सैनिकों को श्रद्धांजलि के रूप में बनाई जा रही है। फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान ही प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं फिल्म को रजनीश घई डायरेक्ट कर रहे हैं जिन्होंने कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ डायरेक्ट की थी। वहीं फरहान अपने प्रोडक्शन हाउस से डॉन 3 भी बना रहे हैं और इस फिल्म में रणवीर सिंह भी लीड रोल में होंगे।