गुजरात के भरूच जिले में 11 वर्षीय लड़की को उसके घर से अगवा करके उसके साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। ये वारदात जिले के एक औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को हुई है। इस मामले में पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी मजदूर के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक कुशल ओझा ने बताया कि 36 वर्षीय आरोपी झारखंड का मूल निवासी है। वो पीड़ित लड़की की घर के बगल में ही रहता है। उसके पिता के साथ उसी कारखाने में काम करता है। सोमवार को लड़की अपने घर के पास खेल रही थी। उसी वक्त आरोपी वहां आया। उसे अगवा करके अपने साथ झाड़ियों में ले गया।
एसपी ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बना डाला। इस दौरान वो चीखने-चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर मां मदद के लिए तुरंत पहुंची। उन्होंने देखा कि उनकी बेटी खून से लथपथ गंभीर अवस्था में पड़ी हुई है। उसको गंभीर आंतरिक चोटें आई हैं। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इससे पहले प्राथमिक उपचार के बाद उसे वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया. वहां इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर है। इस मामले में पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस जांच के दौरान कुछ संदिग्धों से पूछताछ की गई। इसमें आरोपी के बारे में पुलिस को पता चल गया। उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी शादीशुदा है। उसके दो बच्चे हैं। वो पीड़िता के परिवार को पहले से जानता था। इस मामले जांच जारी है।