Thursday, March 27, 2025
HomeLatest Newsघरों पर ही छत पर आंगन और गमलों में किया वृक्षारोपण

घरों पर ही छत पर आंगन और गमलों में किया वृक्षारोपण

2 जुलाई नेचर क्लब पर्यावरण सुरक्षा संस्थान द्वारा चलाए जा रहे हैं वन महोत्सव के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान के तहत इस करोना महामारी को देखते हुए लोगों ने अपने घरों पर ही छत पर आंगन और गमलों में वृक्षारोपण किया पर्यावरण सुरक्षा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कृष्ण दीक्षित बड़े जी ने बताया कि प्रकृति की रक्षा किए बिना मनुष्य के जीवन का अस्तित्व नहीं है। धरती पर वृक्षारोपण करना अति आवश्यक है इसी के तहत नेचर क्लब द्वारा 1 जुलाई से 7 जुलाई तक वन महोत्सव के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया है। जिसमें लोगों को जोड़कर लोगों से निवेदन किया गया कि वह अपने घर पर छत पर आंगन में गमलों में या पार्कों को में वृक्षारोपण करें वृक्ष हमें ऑक्सीजन और जीवन देते हैं। आज के इस बयान में सास बहू ने मां बेटी ने भाई भाई ने मिलकर वृक्ष लगाएं अभियान के मीडिया प्रभारी अंकुर शुक्ला ने बताया कि इस अभियान में अलग-अलग स्थानों पर 51 पौधों का रोपण किया गया। मुख्य रूप से उपस्थित सुनीता सिंह रूपम सिंह रजनी सिंह कविता परिहार सोनल शुक्ला कवित्री संगीता सिन्हा मनी चतुर्वेदी एकता अग्रवाल अनीता चतुर्वेदी शैलेश दिक्षित गीता दीक्षित विधि मोहन दीक्षित रंजीत निषाद आदि ने वृक्षारोपण किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular