Friday, February 7, 2025
HomeBreaking Newsचंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुआ 'खेल'; BJP ने क्रॉस वोटिंग में मारी...

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुआ ‘खेल’; BJP ने क्रॉस वोटिंग में मारी बाजी, AAP-कांग्रेस के गठबंधन का बदला ‘नंबरगेम’

Chandigarh Mayor Elections भारतीय जनता पार्टी की हरप्रीत कौर बबला चंडीगढ़ की मेयर बन गई हैं। उन्होंने ने आप कांग्रेस गठबंधन की प्रेमलता को तीन वोट से हराया। हरप्रीत बबला को 19 और प्रेमलता को 17 वोट पड़ी। कुल 36 वोट चुनाव में पड़ी। इनमें सभी वोट वैध रही। कोई रद्द नहीं हुई। आप और कांग्रेस की तीन वोट क्रॉस हुई हैं।

भारतीय जनता पार्टी की हरप्रीत कौर बबला चंडीगढ़ की मेयर (Chandigarh Mayor Chunav) बन गई हैं। उन्होंने आप कांग्रेस गठबंधन की प्रेमलता को तीन वोट से हराया। हरप्रीत बबला (Harpreet Kaur Babla) को 19 और प्रेमलता को 17 वोट मिले। चंडीगढ़ मेयर (Chandigarh Mayor Election) के लिए कुल 36 वोट डाले गए। इनमें सभी वोट वैध रही। कोई रद्द नहीं हुई। आप और कांग्रेस की तीन वोट क्रॉस हुई हैं।

मेयर हरप्रीत कौर बबला ने संभाला कार्यभार
अब दोनों दल एक दूसरे पर आरोप लगाएंगे। आप के कई पार्षद नाराज चल रहे थे। साथ कांग्रेस में भी सब ठीक नहीं था। चुनाव से कुछ दिन पहले तीन बार की पार्षद गुरबक्श भाजपा में शामिल हो गई थी।

चंडीगढ़ की नई मेयर हरप्रीत कौर बबला।
मेयर हरप्रीत कौर बबला (Harpreet Kaur Babla) ने कार्यभार संभाल लिया है। यह चुनाव रिटायर्ड जस्टिस जयश्री ठाकुर की मौजूदगी में हुए हैं। एक एक वोट प्रोसिडिंग अधिकारी डॉ. रमणीक सिंह बेदी ने उनसे चेक कराया।

नगर निगम सदन में वोट गणित

कुल वोट- 36
भाजपा- 16
आप- 13
कांग्रेस- 06
सांसद- 01

किसको कितनी वोट मिली

कुल वोट- 36
वोट पड़े- 36
वैध- 36
भाजपा- 19
आप कांग्रेस गठबंधन- 17

कांग्रेस के जसबीर सिंह बंटी बने सीनियर डिप्टी मेयर
सीनियर डिप्टी मेयर की सभी 36 वोट वैध रही। कांग्रेस के जसबीर सिंह बंटी 19 वोट के साथ जीते और सीनियर डिप्टी मेयर बने।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments