Wednesday, May 21, 2025
HomeLatest Newsजरुरतमंदों की मदद में जुटे सपा कार्यकर्ता

जरुरतमंदों की मदद में जुटे सपा कार्यकर्ता

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर कोरोना महामारी में आम जनमानस की सेवा भाव में सपा कार्यकर्ता जिस प्रकार से जुट गए वो सभी ने देखा कुछ यही सेवा भाव सपा नगर उपाध्यक्ष आशु खान की सेवा भाव में भी दिखा। तन मन धन से समर्पित भाव से जरुरतमंदों कि जिस प्रकार से मदद की वह काबिले तारीफ है। आशु खान का निवास स्थान कुली बाजार में है पिछले करीब 60 दिनों से रेड जोन में है। इसके बावजूद अपनी जान की परवाह ना करते हुए सिर्फ गरीब और जरुरतमंदों की मदद में लगे रहे। जब से लॉक डाउन लगा सबसे आशु खान गरीब और जरुरतमंदों की मदद में खाद्य सामग्री बांटते रहे। जिसके बाद कई सामाजिक संगठनों ने सपा नगर उपाध्यक्ष आशु खान को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया। वही आशु खान का कहना है। कि समाजवादी कार्यकर्ता आम जनमानस की सेवा में हमेशा ही खड़ा रहता है। हम राजनीति सत्ता के लालच में नहीं करते हैं। सेवा भाव के लिए करते हैं। आदेश के लिए सपा कार्यकर्ता हमेशा ही अपनी जान निछावर करने के लिए तैयार रहता है।

RELATED ARTICLES

34 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular