Sunday, April 20, 2025
HomeLatest Newsजरूरतमंदों की मदद कर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

जरूरतमंदों की मदद कर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

कानपुर आवास विकास केशव पुरम स्थित राष्ट्रीय कांग्रेस इंटक के केंद्रीय कार्यालय में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं वायनाडा के सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय असंगठित कर्मचारी मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सिंह मार्तोलिया की अगुवाई में गरीब बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री एवं महिलाओं को साड़ियां बांटी गई मार्तोलिया ने कहा कि मौजूदा हालातों में देश बड़ी बुरी स्थिति से गुजर रहा है देश को सही दिशा दिखाने का काम कांग्रेसी कर सकती है उन्होंने कहा कि हम सब लोग राहुल गांधी का जन्मदिन गरीबों की मदद करके मना रहे हैं गरीब बस्तियों एवं सरकारी अस्पतालों में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए जरूरत की सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है सभी कांग्रेसी नेताओं ने राहुल गांधी की दीर्घायु एवं उज्जवल भविष्य की कामना की उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के निर्देशन में पार्टी एक बार फिर मजबूत होकर केंद्र में सरकार बनाएगी इस अवसर पर श्याम देव सिंह नरेंद्र चंचल कुशवाहा हनीत मटोलिया विकास यादव अनूप कुशवाहा विशाल त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे

RELATED ARTICLES

26 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular