महाकुंभ 2025 में अभी तक देश के करोड़ों श्रद्धालुओं ने स्नान कर लिया है। रोज भारी संख्या में जनता संगम में आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रही है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला भी महाकुंभ पहुंच गई हैं। जूही की वीडियो सामने आई है, जिसमें उन्हें अपने अनुभव को शेयर करते देखा जा सकता है। एक्ट्रेस बता रही हैं कि कैसे उन्होंने संगम में डुबकी लगाई और उनकी सुबह एकदम खूबसूरत रही है। जूही चावला ने कहा, ‘मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत सुबह आज थी। आज हम यहां पर प्रयागराज में महाकुंभमें आए, सुबह 7-साढ़े 7 बजे । सूरज उग रहा था, ठंडी-ठंडी धूप थी, सुंदर पानी और इतने लोग और इतनी श्रद्धा के साथ ये जो स्नान हो रहा है। फिर हम भी स्नान करने गए। शीतल पानी, इतना मजा आया, वहां से हटने का मन नहीं हो रहा था. मैं चाह रही थी वहीं रह जाऊं। बहुत-बहुत खूबसूरत आप सबका धन्यवाद, पुलिस और बाकी सबका… जिन्होंने इतनी अच्छी व्यवस्था की हुई है बहुत-बहुत धन्यवाद। जूही चावला, महाकुंभ के कैंप में रुकी हुई हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी खूबसूरत सुबह की झलक भी दी है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर कैंप की फोटो शेयर की। एक्ट्रेस को फैंस से प्यार मिल रहा है। जूही चावला के अलावा विक्की कौशल, अनुपम खेर, अंबानी परिवार समेत कई सितारे महाकुंभ 2025 में स्नान कर चुके हैं।
जूही चावला पहुंचीं महाकुंभ, संगम में स्नान के बाद बोलीं-वापस जाने का मन नहीं
0
74
- Tags
- 2025 mahakumbh in prayagraj
- jugi chawla in maha kumbh
- juhi chawla
- juhi chawla in maha kumbh
- juhi chawla in mahakumbh
- juhi chawla in mhakumbh
- juhi chawla in prayagraj
- juhi chawla in triveni sangam
- juhi chawla mahakumbh
- juhi chawla mahakumbh snan
- juhi chwla at mahakumbh 2025
- maha kumbh 2025 juhi chawla
- mahakumbh
- mahakumbh 2025
- mahakumbh 2025 live
- mahakumbh 2025 prayagraj
- mahakumbh mela
- mahakumbh mela 2025
- prayagraj mahakumbh 2025
- yogi on mahakumbh 2025
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Most Popular
Recent Comments
- Wmfdqw on मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह के अवसर पर ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल बर्रा में प्रतियोगिता का आयोजन
- prime biome on 140050 अंत्योदय लाभार्थियों का बनेगा आयुष्मान कार्ड – मुख्य चिकित्सा अधिकारी
- Elizabeth roof repair lutz on कृषि बिल के विरोध में युवा कांग्रेस का विशाल आक्रोश जुलूस
- Chesterbiape on हर बार नई पगड़ी पहन तिरंगा फहराते रहे हैं PM मोदी, जानिए- क्या की अहम घोषणाएं
- Chesterbiape on सपा व्यापार सभा ने विधानसभा चुनाव को लेकर की मासिक बैठक