Sunday, March 23, 2025
HomeBreaking News'तारक मेहता' के सोढ़ी की बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में हुए एडमिट

‘तारक मेहता’ के सोढ़ी की बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में हुए एडमिट

पिछले साल मई के महीने में गुरुचरण सिंह अचानक ही अचानक लापता हो गए थे। कई दिनों तक जब उनका कोई पता नहीं चला तो उनके पिता ने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस स्टेशन…

तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले टीवी एक्टर गुरुचरण सिंह पिछले साल लापता होने की खबर को लेकर खूब सुर्खियों में रहे थे। हालांकि, बाद में वो सही सलामत अपने घर लौट आए। वहीं, अब गुरुचरण को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्टर की तबीयत काफी बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती में कराया गया है। हॉस्पिटल से उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी हालत देख फैंस परेशान हो गए हैं।

तारक मेहता के सोढ़ी की बिगड़ी हालत
तारक मेहता गुरुचरण सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने फैंस को अपनी बीमारी के बारे में जानकारी दी है। वीडियो में गुरुचरण ने हॉस्पिटल में हैं और बेड पर लेटे हुए हैं। उनके हाथ में विगो लगा नजर आ रहा है। वो इस वीडियो में काफी कमजोर दिख रहे हैं। वो कहते हैं, ‘हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई है। हाल देखो।’ इसके साथ ही उन्होंने ये कहा कि वो जल्द ही बताएंगे कि उनके साथ क्या हुआ है। इस वीडियो में वो काफी दुबले भी लग रहे हैं।

फैंस को हुई चिंता
गुरुचरण सिंह का ये वीडियो देखकर फैंस काफी परेशान हो गए हैं। हर कोई उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहा है। इस वीडियो पर कमेंट कर ज्यादातर यूजर्स उनसे उनकी बीमारी के बारे में पूछ रहे हैं कि आखिर उन्हें क्या हुआ है।

25 दिन बाद वो घर लौटे थे घर
बता दें कि पिछले साल मई के महीने में गुरुचरण सिंह अचानक ही अचानक लापता हो गए थे। कई दिनों तक जब उनका कोई पता नहीं चला तो उनके पिता ने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी। पुलिस ने भी उन्हें तलाश करने की पूरी कोशिश की। इसके बाद करीब 25 दिनों बाद वो खुद ही घर लोट आए थे। उन्होंने बताया कि वो इतने दिन कहां थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular