आमतौर पर लोग शादी करते हैं तो आधा शहर ये बात जान जाता है लेकिन एक रशियन लड़की के साथ अजब ही कहानी हुई। उसे खुद 2 साल तक इस बात का पता ही नहीं रहा कि वो शादीशुदा है. काफी दिलचस्प है ये पूरा मामला।
आपने शादियों में दूल्हा-दुल्हन की खुशी और उनकी आलीशान तैयारियों के बारे में बहुत कुछ सुना और पढ़ा होगा। वो बात अलग है कि शायद ही कोई ऐसी दुल्हन होगी कि उसे शादी के 2 साल बाद ये पता चले कि उसका एक पति भी है। ये घटना जब आपको जानकर अजीब लग रही है तो सोचिए उस लड़की को कैसा लगा होगा, जिसे अपनी शादी की बात एक सरकारी दस्तावेज़ से पता चली।
आमतौर पर लोग शादी करते हैं तो आधा शहर ये बात जान जाता है लेकिन एक रशियन लड़की के साथ अजब ही कहानी हुई। उसे खुद 2 साल तक इस बात का पता ही नहीं रहा कि वो शादीशुदा है। ऑडिटी सेंट्रल वेबसाइट के मुताबिक 24 साल की रूसी लड़की के साथ ये घटना घटी। ये पूरा मामा काफी दिलचस्प है और आपको इससे एक सीख भी मिलेगी।
लड़की को पता ही नहीं, शादी भी हो गई!
सरकारी दस्तावेज़ इतने सेंसेटिव होते हैं कि इनका कब क्या दुरुपयोग हो जाए, ये कहा ही नहीं जा सकता है। सेंट पीटर्सबर्ग में रहने वाली एक रूसी लड़की का पासपोर्ट कुछ साल पहले कहीं खो गया था। पासपोर्ट खोने की सूचना उसने पुलिस को दे दी थी लेकिन लड़की ने लापरवाही में दूसरा पासपोर्ट बनवाया ही नहीं। उसे हाल ही में एक बड़ा झटका तब लगा, जब उसे पता चला कि उसकी शादी मिस्र के एक नागरिक से हो गई है। ये जानकर वो चौंक गई क्योंकि शादी के बारे में उसे कुछ खबर नहीं थी।
…वरना कभी पता ही नहीं चलता
हाल ही में जब उसे अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र जारी करवाना था। ऐसे में जब वो दफ्तर पहुंची तो उससे कहा गया कि वो अपने पति मुस्तफा को भी लेकर आए, जो मिस्र का रहने वाला था। ये नाम सुनकर लड़की सदमे में आ गई क्योंकि वो ऐसे किसी आदमी को जानती भी नहीं थी। उसे जब बताया गया कि रशियन रजिस्ट्री में मुस्तफा का नाम उसके पति के तौर पर दर्ज है, तब महिला को पता चला कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है। उसकी कथित शादी जनवरी, 2022 की बताई गई। हो सकता है मुस्तफा नाम के शख्स को उसका पासपोर्ट मिला हो या फिर उसने ब्लैक मार्केट से खरीदा हो, जिसे वो दस्तावेज़ के तौर पर इस्तेमाल कर रहा था। आखिरकार ये मामला कोर्ट पहुंचा और अदालत ने शादी को रद्द कर दिया।