Friday, February 7, 2025
HomeBreaking Newsनया घर लिया... गृह प्रवेश से पहले दोस्तों के लिए रखी पार्टी,...

नया घर लिया… गृह प्रवेश से पहले दोस्तों के लिए रखी पार्टी, मनोरंजन के नाम पर किशोरी को नशीला जूस पिलाकर किया गैंगरेप

पंजाब के लुधियाना में एक किशोरी के साथ चार दरिंदों ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। आरोपियों ने किशोरी को जूस में नशीली चीज पिलाकर बेहोश किया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान विकास चेतन विकास और अली के रूप में हुई है।

शहर के एक मोहल्ले में चार युवकों ने मिलकर जूस में नशीली चीज मिलाकर किशोरी को पिला दी। इस कारण किशोरी बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपितों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने शिकायत दर्ज कर चारों आरोपितों को पकड़ लिया है। आरोपितों की पहचान विकास, चेतन, विकास और अली के रूप में हुई है।

पानी देने के बहाने आरोपितों ने बुलाया था पीड़िता को
सब इंस्पेक्टर भजन सिंह ने मीडिया को बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके माता-पिता 12 जनवरी को चंडीगढ़ गए थे। वह घर पर अकेली थी। रात साढ़े दस बजे घर की छत पर सैर रही थी। तभी आरोपित चेतन, जोकि उसका पड़ोसी है, उसने उसे फोन कर अपने घर पर पानी देने के लिए बुलाया।

इसके बाद वह चेतन के घर पर पानी देने के लिए गई। जहां पर चेतन और उसके अन्य तीन दोस्त मौजूद थे। जिन्होनें उसे पार्टी देने के बहाने अपने पास बैठा लिया और उसको जूस में कोई नशीली चीज मिलाकर पिला दी। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो आरोपित उसके घर पर वापस छोड़ आए।

अगले दिन पीड़िता ने माता-पिता को सुनाई आपबीती
इसके बाद रात के 12 बजे आरोपित दोबारा उसके घर पर आए और उन्होंने मिलकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके अलावा पीड़िता के माता-पिता 13 जनवरी की सुबह घर वापस आए, तो पीड़िता ने सारी बात उन्हें बताई। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

मुख्य आरोपित के नए घर का 15 जनवरी को होना गृह प्रवेश
पुलिस के अनुसार पता चला कि आरोपित चेतन के माता-पिता ने मोहल्ला ड्रीम सिटी में अपना नया घर बनाया था, जिसका गृह प्रवेश 15 जनवरी को होना था, लेकिन चेतन अपने दोस्तों को नए घर की पार्टी देने के लिए 12 जनवरी को अपने नए घर में आया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular