Saturday, December 2, 2023
HomeLatest Newsपीड़ित परिवार से मिले प्रसपाई दीया सहयोग का आश्वासन

पीड़ित परिवार से मिले प्रसपाई दीया सहयोग का आश्वासन

कानपुर, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया कानपुर महानगर का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष आशीष चौबे व ग्रामीण कानपुर नगर अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति ने पीड़ित परिवार के घर जाकर परिवार से मिला और परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव लड़ाई का भरोसा दिलाते हुए पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय प्रवक्ता शिव कुमार बेरिया ने कहा कि इस प्रकरण पर पुलिस की सबसे बड़ी लापरवाही उजागर हुई जिस तारीख को संजीत का अपहरण हुआ परिवार लगातार अधिकारियों की चौखट पर फरियाद करता रहा अधिकारियों ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया और पीड़ित परिवार द्वारा फिरौती की रकम भी पुलिस ने दिलवा दी जिसमें पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर होती है! पूर्व मंत्री ने सरकार से पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा दिए जाने व परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की! महिला नगर अध्यक्ष हेमलता शुक्ला ने एसपी दक्षिण अपर्णा गुप्ता को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि महिला को महिला का दर्द समझना चाहिए स्वर्गी संजीत का जब अपहरण हुआ था पीड़ित परिवार दरबदर भटक रहा था महिला अधिकारी होने के नाते सजीत यादव की बहन आला अधिकारियों के पास जा रही थी लेकिन उसको केवल अपमान मिला और फिरौती की रकम पुलिस की लापरवाही से अपहरणकर्ता रुपए लेकर रफूचक्कर हो गए लेकिन भाई हाथ ना आया ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए!महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे ने कराई राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से वार्ता पीड़ित के पिता को दिया हर संभव मदद का भरोसामहानगर अध्यक्ष आशीष चौबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है अपराधी सरकार के संरक्षण में खुलेआम अपराध कर रहे हैं और पुलिस प्रशासन दर्शक दीर्घा में बैठकर ताली बजा रहा है लगातार बढ़ते अपराधों से जनता का विश्वास पुलिस प्रशासन व सरकार से उठता चला जा रहा है! विनोद कुमार प्रजापति ने कहा कि बर्रा एस ओ रंजीत राय की मिली भगत से अपहरणकर्ताओं ने इतनी बड़ी साजिश को अंजाम दिया उचित कार्यवाही करके जेल भेजा जाए।प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया प्रसपा महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे , ग्रामीण कानपुर नगर अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति, अशोक यादव, गोविंद त्रिपाठी स्वामी विनोद प्रजापति, महेंद्र यादव, हरि कुशवाहा, सुनील बाजपेई, नगर महिला अध्यक्ष हेमलता शुक्ला, प्रमुख महासचिव राजपाल यादव, आशीष प्रजापति, राजीव मिश्रा किसलए दिक्षित, नरेश सिंह चौहान, अरुण यादव, राजपाल यादव ,आकाश प्रजापति,अभिषेक प्रजापति शोभित प्रजापति प्रदीप यादव हरि कुशवाहा, बबलू यादव आदि उपस्थित रहे!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments