राष्ट्रीय लोक दल व चौधरी चरण सिंह स्मारक समिति के संयुक्त तत्वाधान में आरएलडी नगर अध्यक्ष मो उस्मान की अध्यक्षता में घंटाघर स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 33वीं पुंयतिथि मनाई गई। जानकारी देते हुए आरएलडी नगर अध्यक्ष मो उस्मान ने बताया कि किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 33 वीं पुण्यतिथि में लगी आदमकद तीन प्रतिमाएं रामादेवी चौराहा, घंटाघर चौराहा तथा गंगा बैराज में हैं। संपूर्ण प्रदेश में कहीं भी चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा एक जिले में 2 भी नहीं लगी है। इन प्रतिमाओं को देख रेख चौधरी चरण सिंह स्मारक समिति करती है। तीनों प्रतिमा स्थलों पर चौधरी साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और सामाजिक दूरी का भी ध्यान में रखा गया। मुख्य वक्ता सुरेश गुप्ता ने कहा कि चौधरी साहब किसानों मजदूरों बेरोजगारों महिलाओं के पक्षधर है उनका जन्म दिसंबर 1902 में हुआ था। और मृत्यु 29 मई 1986 में हुई। मुख्य रुप से उपस्थित बीडी राय, सुरेश गुप्ता, आरएलडी नगर अध्यक्ष मो उस्मान, राम सिंह राजपूत, नरेंद्र यादव, शाकिर अली, मो नसीम आदि लोग मौजूद रहे।
पुण्यतिथि पर याद किए गए चौधरी चरण सिंह
RELATED ARTICLES