Sunday, April 20, 2025
HomeLatest Newsपूजा पांडेय बनी भाजपा टीएमएस की महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष

पूजा पांडेय बनी भाजपा टीएमएस की महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष

फतेहपुर- भारतीय जनता पार्टी को समर्पित संगठन टीम मोदी सपोर्टर संघ के महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष फतेहपुर पूजा पांडेय को बनाया गया है। पूजा पांडेय भाजपा की सक्रिय सदस्य हैं और उनके पिता भी भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं। कई वर्षों की कड़ी मेहनत को देखकर टीम मोदी सपोटर संघ ने पूजा पांडेय को जनपद के महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चुना। पूजा बताती हैं मिली जिम्मेदारी को ईमानदारी और सेवा की भावना से निर्वहन करूंगी। समाज सेवा और देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत हो काम करने में थकान नही लगती। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयकरन जी के साथ माँ भारती को विश्वगुरु बनाने का संकल्प लेकर चल पड़ी हूँ। प्रदेश मीडिया प्रभारी भूपति कुमार और जिला संगठन मंत्री देवब्रत त्रिपाठी के सहयोग से एक भारत श्रेष्ठ भारत को संकल्पना साकार होती है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश दीनबन्धु, प्रदेश मीडिया प्रभारी भूपति कुमार, सदर विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर अंशु सिंह परमार, महामंत्री सौरभ सिंह, सचिन, दिनेश मौर्य, विभा अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

24 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular