Thursday, January 23, 2025
HomeLatest Newsपेट्रोलियम पदार्थों में मूल्य वृद्धि के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन!

पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्य वृद्धि के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन!

कानपुर, समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी पूर्व प्रदेश सचिव राहुल यादव व सपा उपाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों में लगातार की जा रही गई मूल्य वृद्धि के विरोध में परेड स्थित शिक्षक पार्क चौराहे पर पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका! सोशल डिस्टेंसिंग के अंतर्गत सड़क पर उतरे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता तिरंगा झंडा थामे और विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां लिये ‘डीज़ल पेट्रोल के दाम कम करो’, ‘खेती किसानी पर रहम करो”, घरेलू गैस सिलेंडरों में लूट बंद करो’ और ‘लॉकडाउन से पीड़ित जनता व गृहणियों को राहत दो राहत दो’, आदि सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे।
इस अवसर पर सपा उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 107. 09 डालर थी तो आम जनता को पेट्रोल 71.41 रुपये और डीज़ल 55.49 रुपये प्रति लीटर में उपलब्ध कराया था। उन्होंने कहा कि आज जब कच्चे तेल की क़ीमत घट कर 40.66 डालर है तो भाजपा की केंद्र सरकार पेट्रोल और डीज़ल 80 रुपये के पार बिकवा कर लॉकडाउन से बर्बाद हो चुकी जनता और खेती किसानी करने वाले किसानों को खुलेआम लूट रही है।उन्होंने कहा कि यह किसानों और आम जनता के साथ धोखा और ज्यादती है जिसे समाजवादी पार्टी कतई बर्दास्त नहीं करेगी ।इस अवसर पर सपा नगर अध्यक्ष अब्दुल मोइन खान, उपाध्यक्ष संजय सिंह, आशु खान,मो अकरम,अरशद खान,आदि लोग रहे।

RELATED ARTICLES

4 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular