नमामि गंगे प्रकल्प भाजपा के तत्वाधान में प्रदेश संयोजक श्री कृष्ण दीक्षित बड़े जी की अध्यक्षता में जरूरतमंदों को राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नमामि गंगे प्रकल्प भाजपा के प्रदेश संयोजक श्री कृष्ण दीक्षित बड़े जी ने बताया कि गरीब महिलाओं के आंखों में खुशियां ली और चमक लाने वाले भारत के पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का जन्मदिन है। जन्मदिन के अवसर पर नमामि गंगे प्रकल्प जरूरतमंद महिलाओं को राशन सामग्री दी गई जिसमें आटा दाल चावल तेल तेल शक्कर नमक मसाला चाय पत्ती सोयाबीन बड़ी आज देकर उन्हें सम्मानित किया गया। धर्मेंद्र प्रधान ने अंत्योदय अंतर्गत पूरे देश में करोड़ों महिलाओं को गैस के निशुल्क सिलेंडर व चूल्हे दे कर के महिलाओं के आंखों में चमक लाए थे खाना बनाने में जिस प्रकार से ग्रामीण महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नरेंद्र मोदी के आदेश पर धर्मेंद्र प्रधान ने उस योजना को बड़े ही अच्छे ढंग से संचालित किया था। इसलिए आज उनके जन्मदिन पर हम लोगों ने उन महिलाओं को जिनको सिलेंडर और कनेक्शन मिला था राशन दे कर के उनका सम्मान किया है। इस अभियान में प्रमुख रूप से नम्रता पांडे सुषमा दीक्षित बबीता शुक्ला अंशी सिंह अनीता सिंह सुषमा रानी झा पूनम सिंह रीना सिंह अरविंद त्रिपाठी अतुल गुप्ता मोहन दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।
पेट्रोलियम मंत्री के जन्मदिवस पर किया राशन वितरण
RELATED ARTICLES