राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की बैठक में आज जिला ईकाई को भंग करके नये सीरे से गठन करने का निर्णय लिया गया। नई कार्यकारिणी का गठन जल्द किया जाएगा। बैठक मे दिव्यांगजन अधिनियम 2016 का अनुपालन कराने, उत्तर प्रदेश में बढते अपराध, पुलिस अपराधी राजनेता गठजोड़ के विरोध में आन्दोलन का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया राज है| सरकार व प्रशासन के निकम्मे पन व भ्रष्टाचार के कारण लोग मरने को मजबूर है। वीरेन्द्र कुमार ने कहा की भाजपा की सरकार अपराधियों की संरक्षक बनी हुई है| प्रदेश के दर्जनों मंत्रीयो व खुद मुख्यमंत्री पर अनेको अपराधिक मुकदमे हैं। ऐसे लोगों के हांथ में सत्ता सौपने से ही उत्तर प्रदेश में गुण्डा व माफिया राज को बढावा मिला है। केवल भाजपा ही नहीं देश की सभी राजनैतिक दलों में अपराधी नेता बने घुम रहे है। वीरेन्द्र कुमार ने कहा की राष्ट्रीय विकलांग पार्टी राजनैतिक अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करती है। इस तरह के लोग राजनैतिक स्वार्थ के लिए जाति धर्म के नाम पर लोगों को उकसा कर वोट बैंक की राजनीति करते हैं। कोरोना महामारी खत्म होते ही राष्ट्रीय विकलांग पार्टी इसके खिलाफ जन आन्दोलन शुरू करेगी। आज की बैठक में राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार के अलावा अल्पना कुमारी, राहुल कुमार, अरविन्द सिंह, अशोक कुमार, जौहर अली, पवन राने, दिलिप कुमार आदि शामिल थे।
प्रदेश में अपराधी माफिया भ्रष्टाचारियों का राज – वीरेन्द्र कुमार
545
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES
4 COMMENTS
LEAVE A REPLY
- Advertisment -
Most Popular
Recent Comments
- internetvolgogradalurl on आज अशफ़ाक उल्लाह व बिस्मिल वाले भारत की जरूरत – हयात ज़फर हाशमी
- TimothyPaict on भोजपुरी ‘फिल्म बलम तोहरा प्यार में’ की शूटिंग का हुआ समापन
- StephenLex on रोटरी क्लब कानपुर एलीट व इंडियन आईडल अकैडमी के संयुक्त तत्वाधान में जयंती मनाई
- SheilaCag on आज अशफ़ाक उल्लाह व बिस्मिल वाले भारत की जरूरत – हयात ज़फर हाशमी
- WillieRof on पीड़ित व न्याय से वंचित परिवारों के हित में सामाजिक संगठनों द्वारा आवाज उठाने को पुलिस मानती है अपराध- शिवमंगल सिंह
Excellent write-up
great article
リアルラブドール 人形のような生活で示唆に富む喜びを獲得する方法–4つの死刑執行人のアイデア
echte Sexpuppe https://de.realsexdoll.com