Friday, January 17, 2025
HomeLatest Newsप्रवासी यात्रियों को किया भोजन वितरण

प्रवासी यात्रियों को किया भोजन वितरण

भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया की अध्यक्षता प्रवासी यात्रियों को भोजन वितरण किया गया। जानकारी देते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शुक्ला ने बताया कि प्रवासी यात्री भोजन वितरण कैम्प के संयोजक छावनी विधानसभा पूर्व विधायक रघुनन्दन भदोरिया द्वारा 18 मई से निरंतर रामादेवी फ्लाईओवर लखनऊ, प्रयागराज तिराहे पर पानी, फल, खीरा, नमकीन, शरबत, ठंढे पानी की भी व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में की गई। मुम्बई से बस्ती, राजस्थान से कोलकत्ता, प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर, नेपाल आदि को जाने वाले प्रवासियों की सेवा की गई। कैम्प के पास ही आगन्तुक प्रवासियों के लिए अस्थाई सुलभ की व्यवस्था की गई तथा सेनेटाइस भी समय समय पर कराया गया। सहयोग में भाजपा जिलाध्यक्ष वीना आर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शुक्ल, ज्ञानू मिश्र, अमरीश जायसवाल, मलखान सिंह, निर्देश सिंह चौहान, गुंजा साहू, सविता तिवारी, प्रेम लाता, गुड्डू यादव, संजीव त्रिपाठी, आलोक वर्मा संदीप भदोयरिया आदि सहयोग में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular