Monday, May 12, 2025
HomeBreaking Newsप्रेमी को बुलाकर ननद का कराया रेप, चीखती रही युवती, भाभी बनाती...

प्रेमी को बुलाकर ननद का कराया रेप, चीखती रही युवती, भाभी बनाती रही वीडियो

यूपी के कौशांबी जिले में भाभी की शर्मनाक करतूत सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी से ननद का रेप कराया। युवक की हैवानियत से ननद चीखती रही पर भाभी वीडियो बनाती रही। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

कौशाम्बी में ननद के साथ रह रही एक महिला ने अपने प्रेमी से ननद का रेप कराया। युवक की हैवानियत से ननद चीखती रही पर भाभी वीडियो बनाती रही। इसके बाद उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो से इलाके में हड़कंप मचा तो पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। भाभी पुलिस हिरासत में है। दुराचार के आरोपी, किशोरी तथा उसके प्रेमी की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गईं हैं।

कौशाम्बी थाना क्षेत्र की एक महिला का पति बाहर काम करता है। महिला अपनी ननद के साथ रहती है। महिला का संबंध एक युवक से था। महिला ने ननद की शादी अपने ही प्रेमी से तय करा दी। बाद में ननद ने शादी से इंकार कर दिया। इससे नाराज महिला ने अपने प्रेमी को घर बुलाया और ननद से दुराचार के लिए उसको प्रेरित किया। प्रेमी ने किशोरी से दुराचार किया। इसका वीडियो महिला ने बनाया। वीडियो बनाने के बाद महिला ने उस वीडियो को वायरल कर दिया, हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया तो पुलिस हरकत में आई। प्रकरण में पूछताछ की गई है।

प्रेमी के साथ हो गई थी फरार
पीड़िता प्रेमी के साथ फरार हो गई। बुधवार को उसके पिता ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ कौशाम्बी थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। सीओ कौशाम्बी अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस टीम किशोरी व उसके प्रेमी की तलाश कर रही है। किशोरी के बयान के आधार पर ही किसी तरह की कोई कार्रवाई की जाएगी।

प्रयागराज में मिली आरोपी की लोकेशन
दुराचार के आरोपी की लोकेशन पुलिस को प्रयागराज में मिली थी। बुधवार की शाम पुलिस टीम वहां पहुंची तो आरोपी भाग चुका था। ऐसे में पुलिस बैरंग लौट आई। उसकी तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular