Sunday, March 23, 2025
HomeBreaking Newsप्रेम विवाह का खौफनाक अंत: घरवालों से जिद कर की जिस प्रेमी...

प्रेम विवाह का खौफनाक अंत: घरवालों से जिद कर की जिस प्रेमी से शादी, वो बना हैवान…मुंबई ले जाकर किया ये हश्र

आगरा में प्रेम विवाह के बाद विवाहिता की हत्या कर दी गई। आरोपी पति ने कत्ल करने के बाद लाश को फंदे पर लटका दिया। बेटी की मौत के बाद मायके वालों के होश उड़े हुए हैं।

आगरा के थाना जैतपुर की युवती ने पांच महीने पहले बाह के युवक से प्रेम विवाह किया था। 13 दिन पहले दोनों काम की तलाश में मुंबई में मौसी के घर गए थे। वहीं, विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मायके वाले हत्या किए जाने का अंदेशा जता रहे हैं।

परिजनों के मुताबिक रिश्तेदारी में आने-जाने के दौरान जैतपुर की शिवानी बाह के राहुल के संपर्क में आ गई थी। दोनों की जिद पर परिजन प्रेम विवाह पर राजी हुए थे। 11 जुलाई को दोनों की शादी हुई थी। जैतपुर के अशोक और ऊषा देवी ने बताया कि बेटी शिवानी को 13 दिन पहले राहुल अपनी मौसी के घर पर मुंबई ले गया था। कहा था कि वहां पर रह कर काम करेगा। लेकिन मुंबई पुलिस के फोन ने इनके होश उड़ा दिए।

पुलिस ने बताया कि शिवानी का शव फंदे पर लटका मिला है। तीन दिन पहले मिली सूचना के बाद मायके वाले मुंबई पहुंचे। शिवानी के मायके वालों के मुताबिक मृतका का पति राहुल बार-बार बयान बदल रहा था। माता-पिता ने बताया कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। उसको मारा गया है?

उन्होंने पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को मुंबई से जैतपुर पहुंचे शव का अंतिम संस्कार किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular