Wednesday, May 21, 2025
HomeLatest Newsमंत्री,विधायको की नहीं सुनती है सरकार

मंत्री,विधायको की नहीं सुनती है सरकार

कानपुर,राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की बैठक में आज जिला ईकाई को भंग करके नये सीरे से गठन करने का निर्णय लिया गया। नई कार्यकारिणी का गठन जल्द किया जाएगा। बैठक मे दिव्यांगजन अधिनियम 2016 का अनुपालन कराने, उत्तर प्रदेश में बढते अपराध, पुलिस अपराधी राजनेता गठजोड़ के विरोध में आन्दोलन का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया राज है।सरकार व प्रशासन के निकम्मे पन व भ्रष्टाचार के कारण लोग मरने को मजबूर है। वीरेन्द्र कुमार ने कहा की भाजपा की सरकार अपराधियों की संरक्षक बनी हुई है। प्रदेश के दर्जनों मंत्रीयो व खुद मुख्यमंत्री पर अनेको अपराधिक मुकदमे हैं। ऐसे लोगों के हांथ में सत्ता सौपने से ही उत्तर प्रदेश में गुण्डा व माफिया राज को बढावा मिला है। केवल भाजपा ही नहीं देश की सभी राजनैतिक दलों में अपराधी नेता बने घुम रहे है। वीरेन्द्र कुमार ने कहा की राष्ट्रीय विकलांग पार्टी राजनैतिक अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करती है। इस तरह के लोग राजनैतिक स्वार्थ के लिए जाति धर्म के नाम पर लोगों को उकसा कर वोट बैंक की राजनीति करते हैं। कोरोना महामारी खत्म होते ही राष्ट्रीय विकलांग पार्टी इसके खिलाफ जन आन्दोलन शुरू करेगी। आज की बैठक में राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार के अलावा अल्पना कुमारी, राहुल कुमार, अरविन्द सिंह, अशोक कुमार, जौहर अली, पवन राने, दिलिप कुमार आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES

41 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular