Sunday, March 23, 2025
HomeBreaking Newsममता कुलकर्णी जैसा अंदाज, शोबिज छोड़ चली संन्यास की राह पर, एक्ट्रेस...

ममता कुलकर्णी जैसा अंदाज, शोबिज छोड़ चली संन्यास की राह पर, एक्ट्रेस ने महाकुंभ में ली दीक्षा

ममता कुलकर्णी की तरह एक मशहूर एक्ट्रेस ने शोबिज की दुनिया छोड़कर संन्यास की राह पकड़ ली है। वे ग्लैमर की दुनिया का उभरता सितारा थीं, मगर उन्हें अब आध्यात्मिक जीवन में ज्यादा सुकून मिल रहा है। एक्ट्रेस कभी फैशन शोज की जान हुआ करती थीं, उन्हें अब भगवा वस्त्र में देखकर लोग चौंक रहे हैं।

ममता कुलकर्णी सालों से आध्यात्मिक दुनिया में लीन हैं। वे महाकुंभ में अमृत स्नान के लिए संगम पहुंचीं, मगर लौटी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनकर। मगर कुछ दिनों के बाद उनसे यह पदवी छीन ली गई। अब एक मशहूर एक्ट्रेस उनकी तरह संन्यास की राह पर बढ़ चुकी हैं।

एक्ट्रेस फिल्मों में आने से पहले मॉडलिंग करती थीं। मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ी, तो उन्हें फिल्मों के ऑफर मिले। मगर शानदार करियर होने के बावजूद उनका मन सिनेमा से उचट गया। वे अध्यात्म की राह पर बढ़ चली हैं।

एक्ट्रेस को भगवा वस्त्र में देखकर लोग चौंक रहे हैं। हम इशिका तनेजा की बात कर रहे हैं, जिन्होंने शंकराचार्य सदानंद सरस्वती से महाकुंभ में दीक्षा ली है। वे खुद को साध्वी नहीं, सनातनी मानती हैं, क्योंकि साध्वी बनने की राह काफी कठिन है।

इशिका तनेजा ने मिस इंडिया के अलावा मिस वर्ल्ड टूरिज्म का खिताब जीता था। वे राष्ट्रपति अवॉर्ड से भी सम्मानित हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है।

इशिका तनेजा ने खुद को सनातन की सेवा में झोंक दिया है। दर्शक उन्हें फिल्म ‘इंदू सरकार’ से जानते हैं, जो 2017 में रिलीज हुई थी। वे साल 2014 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं।

इशिका तनेजा ने विक्रम भट्ट की मिनी सीरीज ‘हद’ में भी काम किया था, जो 2017 में रिलीज हुई थी। उन्होंने बीते दिनों सनातन धर्म की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार के दौरान कहा कि महिलाओं को छोटे कपड़ों में डांस करने से बचना चाहिए।

इशिका तनेजा दूसरे लोगों को भी सनातन धर्म की सेवा के लिए प्रेरित कर रही हैं। एक्ट्रेस के अनुसार, मनुष्य आध्यात्मिक जीवन में ही सच्ची शांति का अनुभव कर सकता है।

इशिका तनेजा सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उन्हें 16 लाख से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। वे सोशल मीडिया पर अपने काम के बारे में फैंस को समय-समय पर अपडेट देती रहती हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular