Thursday, January 23, 2025
HomeLatest Newsमास्क,सैनिटाइजर व काढ़ा हों जीएसटी मुक्त

मास्क,सैनिटाइजर व काढ़ा हों जीएसटी मुक्त

उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल के तत्वाधान में जिलाधिकारी कार्यालय कानपुर में एडीएम प्रशासन सुशीला श्रीवास्तव को व्यापार मण्डल के कानपुर नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने प्रधानमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन देते हुए मास्क, सैनिटाइजर व काढ़े को जीएसटी मुक्त करने की मांग रखी क्योंकि ये आपदा में मददगार हैं न की विलासता की वस्तुएं हैं। सपा समर्थित उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने ज्ञापन में कहा की आपदा में अवसर देखने की बात कहकर मोदी सरकार तो मज़बूरी में फायदा देखने का काम कर रही है। ज्ञापन में जितेंद्र जायसवाल ने कहा की जनता इस वक़्त महामारी के भय से त्रस्त है।कोविड 19 महामारी भयावह रूप लेती जा रही है। इस वक़्त तो बचाव की वस्तुओं को आवश्यक माना जा रहा है पर उसके बावजूद इतना लम्बा चौड़ा जीएसटी स्लैब लगाकर सरकार इन वस्तुओं को केवल पूंजीपतियों या संभ्रांत लोगों की ही पहुंच तक सीमित कर रही है। जो गरीब बमुश्किल अपना पेट पालता है वो 18 प्रतिशत जीएसटी वाला सैनिटाइजर या 12 प्रतिशत जीएसटी वाला काढा कहाँ से कब तक खरीदेगा। जनता कोरोना के अलावा महंगाई से भी भयंकर त्रस्त है। देश में 5 लाख से ज़्यादा लोग कोरोना संक्रमित हैं और फिर भी कोरोना से बचाव के लिए उपयोगी मास्क, सैनिटाइजर व काढा पर आपकी सरकार 5,18 व 12 प्रतिशत जीएसटी ले रही है।ये तो जनता से क्रूरता है।ये लक्ज़री सामग्री नहीं हैं। एडीएम प्रशासन सुशीला श्रीवास्तव ने ज्ञापन को तत्काल प्रधानमंत्री तक भेजने का आश्वासन दिया। मुख्य रूप से उपस्थित जितेंद्र जायसवाल, अमित तिवारी, करन साहनी, एकलव्य ओमर, अखलेन्द्र कुशवाहा आदि थे।

RELATED ARTICLES

3 COMMENTS

  1. эффективно,
    Лучшие стоматологи города, для поддержания здоровья рта,
    Современные методы стоматологии, для вашего уверенного выбора,
    Индивидуальный подход к каждому пациенту, для вашего здоровья и благополучия,
    Инновационные методы стоматологии, для вашего здоровья и красоты улыбки,
    Экстренная помощь в любое время суток, для вашего комфорта и удовлетворения,
    Заботливое отношение и внимательный подход, для вашего комфорта и удовлетворения
    стоматологiчна полiклiнiка стоматологiчна полiклiнiка .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular