कानपुर, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के कानपुर महानगर जिलाध्यक्ष अशीष चौबे के नेतृत्व मे आर्य नगर विधानसभा प्रभारी प्रभात गहरवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में दिए गए फीस माफी के एलान को जनता के साथ धोखा करार दिया है।प्रभात गहरवार ने बताया कि जिस तरह प्रदेश के मुखिया शिक्षा माफियाओं के आगे नतमस्तक हैं उससे प्रदेश सरकार की ताकत का अंदाजा साफ नजर आता है।उन्होंने कहा योगी आदित्यनाथ ने नोएडा समीक्षा के दौरान जो बयान दिए हैं कि हमने स्कूलों की को फीस नहीं वसूल करने का निर्देश दिया यह सरासर झूठ है।जबकि कोई स्कूल फीस नहीं छोड़ रहा है जिससे अभिभावकों में रोष व्याप्त है।प्रभात गहरवार ने आगे कहा मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि जो हमने कह दिया उससे आगे हम कुछ नहीं कर सकते इससे यह बात साबित हो गई है कि प्रदेश में अब तक का सबसे कमजोर मुख्यमंत्री है।जो लॉकडाउन में जनता की फीस नहीं माफ करा सकता उससे आगे क्या उम्मीद की जा सकती है इसी वजह से प्रदेश में जंगलराज कायम है जब मुख्यमंत्री कमजोर होता है तो इसी तरह अपराध बढ़ता है।उन्होंने योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाया कि वह तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा योगी सरकार अंग्रेज सरकार की तरह फूट डालो राज करो की नीति पर काम कर रही है,भाजपा सरकार का जनता की समस्या से ज्यादा शासन सत्ता में बने रहने पर ज्यादा ध्यान है।उन्होंने कहा जनता आने वाले चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी।इस अवसर पर संजय नारंग, सुरेन्द महतो,राज कुमार हटी,मनीष,रवि,सोनू गहरवार, सत्यपाल अम्बेडकर,बउआ चौधरी रहे!
मुख्यमंत्री का फीस माफी का ऐलान जनता के साथ धोखा-प्रभात गहरवार
0
465
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Most Popular
Recent Comments
- Ремонт iPhone 15 on क्षेत्रीय लोगो के साथ साफ-सफाई कर पौधे लगाएं गये
- Ремонт iPhone 15 Москва on विकलांग उत्पीडन के विरोध में राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने घेरा थाना
- Ремонт iPhone 15 on प्रत्येक विकास खण्ड पर बेरोजगार एवं प्रवासी युवकों की सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पद पर भर्ती हेतु कैम्प आयोजित किये जायेगें:- सपेन्द्र यादव
- BradleySleds on राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत गोस्वामी अनुराग भ्रधुवंशी जी ने देश में पत्रकारों के साथ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ उठाई आवाज
- Prdlvi on प्रसपा ग्रामीण लोहिया वाहिनी ने स्व0 जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई