Saturday, December 2, 2023
Homeप्रमुख खबरेंराजस्थान में तस्करों को कोई खौफ नहीं! पुलिस कांस्टेबल को पहले गोली...

राजस्थान में तस्करों को कोई खौफ नहीं! पुलिस कांस्टेबल को पहले गोली मारी, फिर कार से कुचला

राजस्थान के बारां जिले में एक पुलिस कांस्टेबल को तस्करों ने गोली मार दी है। तस्करों को जब इतने में भी तसल्ली नहीं मिली तो उन्होंने कांस्टेबल को गाड़ी से कई बार कुचला। इस घटना में पुलिस कांस्टेबल की हालत गंभीर बनी हुई है।

राजस्थान के बारां से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां तस्करों ने एक पुलिस कांस्टेबल को गोली मारने के बाद कार से कुचल दिया। कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी है।

पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस ने बताया कि राजस्थान के बारां जिले के वन क्षेत्र में जांच चौकी पर मादक पदार्थ तस्करों को रोकने की कोशिश करने पर राजस्थान पुलिस के एक कांस्टेबल को पहले गोली मारी गई और इसके बाद उसे कार से कई बार कुचला गया। इस घटना में कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल है।

तस्करों ने कांस्टेबल सुजान सिंह को उनके कमर के ऊपरी हिस्से में गोली मार दी और तीन बार गाड़ी से कुचला। घटना में सिंह के पैरों और गर्दन के हिस्से में चोटें आईं हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने किसी तरह पास की पुलिस टीम को अलर्ट कर दिया।

सारथल थाना के प्रभारी महावीर किराड ने गुरुवार रात हुई इस घटना का विवरण देते हुए कहा कि टीम को आते देख तस्कर अपना वाहन छोड़कर भाग गए, जिसमें से 241 किलोग्राम चूरा-पोस्ता जब्त किया गया। किराड ने कहा कि घायल कांस्टेबल का एकलेरा शहर के एक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments