Monday, September 25, 2023
HomeLatest Newsराहुल गांधी के जन्मदिन पर आशा बहू व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का सम्मान

राहुल गांधी के जन्मदिन पर आशा बहू व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का सम्मान

कानपुर नगर। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस के तत्वधान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन महिला कांग्रेस साउथ जोन की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा अटल पाल के नेतृत्व में मनाया गया। राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर आशा बहुओं को सम्मानित करने के साथ ही गोविंद नगर स्थित हरिजन बस्ती में महिलाओं व युवतियों को सेनेटरी पैड भी वितरित किए गये। कार्यक्रम का संचालन महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष शबनम आदिल द्वारा किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष साउथ जोन प्रतिभा अटल पाल ने कहा कि हमने गरीब महिलाओं के बीच में अपने नेता का जन्मदिन मना कर इन महिलाओं को खुशी दी है। साथ ही गरीब तबके के लोगों की समस्याओं को भी जाना है।कार्यक्रम का संचालन कर रही शबनम आदिल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही गरीब मजदूरों और झुग्गी झोपड़ी वासियों व छोटी बस्तियों के बारे में सोचती रही है। इसीलिए हमने राहुल गांधी का जन्मदिन हरिजन बस्ती में मनाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर महिलाओं को सेनेटरी पैड का वितरण भी किया गया है। कार्यक्रम को आयोजित करने में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। कार्यक्रम समापन के बाद लद्दाख में शहीद हुए देश के जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश साउथ जोन प्रतिभा अटल पाल शहर अध्यक्ष शबनम आदिल, दीपिका कपूर, शालू, मेंहपारा बेगम, अख्तरी बेगम, गुड़िया, सावित्री देवी, रीता कठेरिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments