Friday, January 17, 2025
HomeBreaking Newsरेप के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, डेढ़ साल की बच्ची...

रेप के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, डेढ़ साल की बच्ची से की थी दरिंदगी

नोएडा पुलिस ने एनकाउंटर के बाद रेप के आरोपी उदयवीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए सेक्टर 42 के आसपास के इलाकों में ट्रैप लगाया था। खुद को घिरता देख उदयवीर ने फायरिंग की और वो जंगल की तरफ भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।

नोएडा पुलिस ने एनकाउंटर के बाद रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उदयवीर के तौर पर हुई है। डीसीपी के मुताबिक सेक्टर 39 की पुलिस को रेप के आरोपी उदयवीर की तलाश थी। इस बीच पुलिस को उसके मूवमेंट की जानकारी मिली।

पुलिस ने सेक्टर 42 के आसपास के इलाकों में ट्रैप लगाया। पुलिस से खुद को घिरता देख उदयवीर ने फायरिंग की और वो जंगल की तरफ भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी उदयवीर को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुठभेड़ के बाद रेप का आरोपी गिरफ्तार
आरोपी के पास से पुलिस को एक तमंचा मिला है। जिससे उसने पुलिस टीम पर गोली चलाई थी। उदयवीर ने एक डेढ़ साल की बच्ची से रेप की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता के परिजनों ने थाना सेक्टर-39 में मुकदमा दर्ज कराया था। 12 घंटे के अंदर ही पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि उदयवीर मथुरा का रहने वाला है।

पुलिस फरार आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दे रही थी। 9 जुलाई को थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से प्राप्त लोकेशन के आधार पर उसके बारे में जानकारी जुटाई गई।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी की थी
पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी के सेक्टर-42 के जंगल में छुपे होने का पता चला जिसके बाद इलाके की कॉम्बिंग की गई। कॉम्बिंग के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपी को ढूंढ रही थी। इसी दौरान 20 साल के उदयवीर की पुलिस संग मुठभेड़ हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular