यूपी के मैनपुरी में ग्राम सगामई में झोलाछाप ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहने पर महिला को जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। इससे महिला की हालत बिगड़ गई। सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
यूपी के मैनपुरी में ग्राम सगामई में झोलाछाप ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहने पर महिला को जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। इससे महिला की हालत बिगड़ गई। सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। महिला के भाई ने हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है। महिला की मौत के बाद भाई ने हत्या का केस दर्ज करवाते हुए तहरीर दी है। मामले में जांच भी जारी है।
जानकारी के अनुसार एटा के नया गांव थाना क्षेत्र के ग्राम अगहत सराय निवासी राजवीर सिंह पुत्र रामप्रकाश ने एलाऊ थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि 10 साल पहले उसकी बहन रामकली की शादी एलाऊ के सगामई निवासी देवीदयाल के साथ हुई थी।
रामकली के घर के सामने झोलाछाप दुर्विजय सिंह पुत्र लाखन सिंह का मकान है। पिछले दो वर्षों से दुर्विजय उसकी बहन को परेशान कर रहा था। 4 दिसंबर को बहन का पति देवीदयाल घर पर नहीं था। तभी दुर्विजय घर में घुस आया और दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर महिला को जबरन जहरीली दवा खिला दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतका चार बच्चों की मां थी। मामले में जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि दो साल से आरोपी महिला के पीछे पड़ा था। महिला ने उसे भाव नहीं दिया। शादीशुदा महिला को तंग करने वाले आरोपी को कई बार समझाया गया लेकिन वो नहीं माना। इस बार उसने रेप की कोशिश की और सफल न हो पाने पर महिला को ही जान से मार दिया।