Saturday, May 17, 2025
Homeप्रमुख खबरेंविवेश यादव एडवोकेट की आप उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के साथ...

विवेश यादव एडवोकेट की आप उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के साथ 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

आप की नीतियों को आम जनता तक पहुंचा कर 2022 उत्तर प्रदेश में समाज हितार्थ आप की सरकार बनवाने के सभी बिंदुओं पर हुआ विचार- विवेश यादव

2022 उत्तर प्रदेश में संजय सिंह के नेतृत्व में आप की सरकार बनवाने हेतु भारी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं- विवेश यादव

उत्तर प्रदेश की बदहाली को दूर करने के लिए संजय सिंह के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार जरूरी- विवेश यादव

आम आदमी पार्टी कानपुर देहात की 206 अकबरपुर रनिया विधानसभा प्रभारी एवं भावी विधायक प्रत्याशी विवेश यादव (एडवोकेट हाई कोर्ट) की आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह (सांसद) जी के साथ 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक लखनऊ में हुई। जिसमें आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव एवं सभी वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए, अकबरपुर रनिया विधानसभा के भावी आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी विवेश यादव (एडवोकेट हाईकोर्ट) ने कहा की आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह (सांसद) जी के साथ बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में आम आदमी पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने एवं आम जनता की व्यक्तिगत एवं क्षेत्रीय समस्याओं को संबंधित लोगों से संपर्क कर तुरंत निराकरण सहित, 2022 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की उत्तर प्रदेश में समाज हितार्थ सरकार बनवाने के सभी प्रमुख मुद्दों पर गहन विचार विमर्श हुआ।
उन्होंने कहा की बैठक में सभी पदाधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह सांसद जी के नेतृत्व में सरकार बनवाने हेतु भारी संख्या में सक्रिय एवं संघर्षशील लोग आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं।
साथ ही विवेश यादव ने कहा की आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर उत्तर प्रदेश में जो आम जनता का भारी व ऐतिहासिक बदलाव हेतु सहयोग मिल रहा है, उससे स्पष्ट है, कि 2022 विधानसभा चुनाव में संजय सिंह (सांसद) जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनना निश्चित है।

 

RELATED ARTICLES

30 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular