Wednesday, May 21, 2025
HomeLatest Newsशरीर को स्वस्थ वाह निरोग बनाए रखता है योग

शरीर को स्वस्थ वाह निरोग बनाए रखता है योग

क्रेजी डांस एकेडमी के तत्वाधान में कंचन सिंह की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाचार्य वासु चौहान ने महिलाओं और युवतियों को योग करना सिखाया जानकारी देते हुए वासु चौहान ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मैं आप सभी को यही संदेश देना चहुँगा कि एक स्वस्थ, निरोग और प्रसन्नचित जीवन पाने के लिये हम सभी को प्रतिदिन योगाभ्यास करना चाहिए। क्योंकि योग सिर्फ व्यायाम भर नहीं है। बल्कि विज्ञान पर आधारित शारीरिक क्रिया है। इसमें हमारे मस्तिष्क, शरीर और आत्मा का एक-दूसरे से मिलन होता है। साथ ही मानव और प्रकृति के बीच एक सामंजस्य स्थापित होता है। अतः योग जीवन को सही प्रकार से जीने का एक मार्ग है।योग हमारे मस्तिष्क व विचारों पर भी असर डालता है। हमारे नकारात्मक विचार ही होते हैं। जो हमें तनाव, चिंता या फिर मानसिक विकारों में डालते हैं। योग इस चक्र से बाहर निकालने में हमारी मदद करता है। तथा हमारे शरीर को स्वास्थ्यवर्धक बनाते हुए उसमें सकारात्मक ऊर्जा भरने का कार्य करता है। जैसा की हम सभी जानते हैं इस समय दुनिया भर में जो कोरोना नाम की वैश्विक महामारी फैल रही है उससे बचने के लिये भी योग सहायक सिध्द हुआ है। दरसल कोरोना का संक्रमण उन लोगों को जल्दी अपना शिकार बनाता है, जिनकी इम्युन पावर बहुत कमजोर होती है। अतः योगासन तथा प्राणायाम के जरिए इम्यून सिस्टम को मजबूत किया जा सकता है। और शरीर को स्वस्थ व निरोग बनाया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular