अभी प्रियंका की शादी की मेंहदी का रंग भी नहीं उतरा था और उसकी अर्थी उठ गई। शादी के 12 वें दिन नवविवाहिता प्रियंका की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। लहुलुहान अवस्था में इंजीनियर पति शव को एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी के…
अभी प्रियंका की शादी की मेंहदी का रंग भी नहीं उतरा था और उसकी अर्थी उठ गई। शादी के 12 वें दिन नवविवाहिता प्रियंका की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। लहुलुहान अवस्था में इंजीनियर पति शव को एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी के बाहर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने ने दहेज में कार और पांच लाख की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता के साथ हैवानियत कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दहेज हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
फिरोजाबाद के पुराना रसूलपुर गली नंबर-7 निवासी 28 वर्षीय प्रियंका पुत्री अमर सिंह की शादी 24 नवंबर को ताजनगरी फेस-2 के रिटायर्ड सैन्यकर्मी राकेश कुमार के पुत्र रोहित से हुई थी। राोहित नोएडा की एक जनरेटर फैक्ट्री में इंजीनियर है। प्रियंका की बड़ी बहन मंजू ने बताया कि पांच बहन और तीन भाइयों में सबसे छोटी थी। शादी में परिवार ने हैसियत से बढ़कर 15 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बाद भी ससुराल जाते ही उसे दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग की जाने लगी।
मायके बात करते समय उस पर नजर रखी जाती थी। 30 नवंबर को पैर फेरने की रस्म के लिए पति रोहित साथ लेकर आया और एक घंटे के अंदर वापस ले गया। शनिवार को चौथी की रस्म करवा कर मायके लेकर आना था। शुक्रवार रात 10 बजे तक मां मुन्नी देवी ने प्रियंका से बात की थी।
दो घंटे के बाद 12 बजे रोहित ने फोन करके प्रियंका की तबीयत खराब होने की बोलकर एसएन इमरजेंसी बुलाया। वहां पहुंचने पर प्रियंका का शव स्ट्रेचर पर पड़ा मिला। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को आगरा से फिरोजाबाद ले गए। वहां शव को घर पर रखकर परिजनों ने हंगामा किया। ससुराल वालों पर दहेज के लिए चाकू मारकर हत्या का आरोप लगाया है।
शरीर पर जगह-जगह काटने के निशान थे
मृतका की बहन मंजू ने बताया कि बहन का शव शाल में लपेटा हुआ था। शरीर पर केवल खून से सना पेटीकोट था। उसके निजी अंगों से खून बह रहा था और शरीर पर जगह-जगह काटने के निशान थे। पैरों के बिछुए, नाक की नथ और कान के झुमके सहित अन्य गहने गायब थे। परिवार कहीं से कपड़े खरीदकर लाया और बहन को पहनाए।
नई चूड़ियां पहनाकर अस्पताल लाया गया
भतीजे करण ने बताया कि शाम सात बजे वीडियो कॉल पर मौसी के हाथों में लाल चूड़ियां थीं। परतु एसएन मेडिकल कॉलेज में हरे रंग की चूड़ियां थीं। नई चूड़ियां पहनाकर उन्हें अस्पताल लाया गया था। मंजू ने बताया कि रोहित ने तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी। लेकिन मृतका के निजी अंगों में कांच की बोतल और कपडा डाला था।
एसीपी, सैयद अरीब अहमद ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा जा रहा है। पति, ससुर, देवर और नंद को नामजद किया गया है।