सभी त्यौहार सकुशल संपन्न कराने पर शहर काजी कानपुर मौलाना आलम रजा खान नूरी का शहर में जगह-जगह किया गया स्वागत शहर काजी के प्रवक्ता महबूब आलम खान ने बताया कि बकरीद कुर्बानी जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार को शहर काजी साहब की कोशिशों से अच्छे अंदाज से संपन्न कराया गया। जिससे शहर की आवाज में काफी खुशी है। आवाम के लोग अपने शहर के काजी नूरी को मुबारकबाद दे रहे हैं। कि उन्होंने अपनी बात पर कायम रहकर सभी त्यौहार संपन्न कराए शहर व प्रदेश की आवाम में काफी खुशी का माहौल है। इसी को लेकर शहर काजी साहब का शहर के विभिन्न इलाकों में स्वागत किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पटकापुर की आवाम ने मोहम्मद अयूब खान के नेतृत्व में शहर काजी कानपुर का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य रूप से पार्षद आमोद त्रिपाठी अयूब खान मोहम्मद इरफान सलमान काजी कारी अब्दुल मुततलिब महबूब आलम खान अल्ताफ आलम मोहम्मद शारिक आदि थे।
सद्भावना की मिसाल हैं शहर काजी नूरी :आमोद त्रिपाठी
RELATED ARTICLES