Monday, May 12, 2025
HomeLatest Newsसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मनाया गया जन्मदिन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मनाया गया जन्मदिन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 47 वां जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ न्यू आज़ाद नगर कानपुर में मनाया गया एवं सपा के कार्यकाल में किए गए विकास के कार्यों का भी जनता के बीच में उल्लेख किया गया। केके मिश्रा तथा अन्य साथियों ने मिलकर घर घर जाकर लोगों को समाजवादी पार्टी की विकास पुस्तिका एवं फल का वितरण किया। पार्टी के दिशनिर्देशों के अनुसार कोरोना कोविड 19 महामारी के कारण सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए अपने क्षेत्र में समाजवादी पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष कौशल किशोर मिश्र(के के)ने भी अपने क्षेत्र में गरीब व जरूरतमंद लोगों को फल वितरित किए और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की लंबी आयु की ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सनी लोहिया, नंद किशोर, लव, कुश , अनन्य, दर्ष अवस्थी,रेखा मिश्रा, शिव कांति, नरेश, कन्हैया, पुष्पा, रामप्यारी आदि मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

23 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular