कानपुर,श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व है पर उनकी प्रिय पशु गाय कानपुर में जगह जगह भूखी घूमती दिख रही हैं।इस बात से व्यथित समाजवादी पार्टी से जुड़े व्यापारी नेताओं ने आज कैंट में गौसेवा करते हुए कई भूखी गायों को रोटी व चारा खिलाते हुए सरकार से इनके रखरखाव की मांग की।सपा समर्थित उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता व संगठन के पदाधिकारियों ने कैंट में भूख से बेहाल घूम रही गायों को चारा खिलाते हुए कहा की शासन व प्रशासन इनकी सही देख रेख के लिए संवेदनहीन है।अभिमन्यु ने कहा कि सब घरों में भगवान को भोग चढ़ाएंगे हम सब ने तय किया भगवान कृष्ण के इन प्रिय जीवों को भोजन करवाएंगे।परेशान गाय व पशु कूड़े घर पर या बाज़ारों में पहुंच जाते हैं।श्री कृष्ण ने तो हमेशा गौ संरक्षण व सेवा का संदेश दिया था।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि आज गौ सेवा करके भगवान कृष्ण की हम पूजा ही कर रहे हैं।आवारा पशुओं की बाज़ारों में मौजूदगी एक बहुत विक्राल समस्या बन चुकी है।भूखे व्यापार और जीवनयापन के लिए बहुत बड़ा खतरा बन चुके हैं।योगी सरकार गायों के नाम पर आई तो है लेकिन गायों की देखभाल के लिए खर्च नहीं किया जा रहा। गायों ,सांडों व आवारा पशु सड़कों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सरेआम टहलते हुए राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं। कानपुर नगर के किसान भी आवारा पशु द्वारा फसलों की बर्बादी से बेहद परेशान हैं। रातों को आवारा पशुओं से फसल को बचाने के लिए पहरा देना पड़ता है और दिन में मेहनत।24 घंटे किसान अब काम कर रहा है।अभिमन्यु गुप्ता ने मांग रखी की इस समस्या के हल के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।नगर निगम,ट्रैफिक पुलिस आदि के साथ संयुक्त रूप से इस समस्या का हल निकालें अन्यथा बड़े स्तर पर परेशान व्यापारी संघर्ष के लिए मजबूर हो जाएगा।सपा व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रान्तीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता,प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित अभिलाष द्विवेदी,वैश्य महासंगठन के नगर अध्यक्ष पारस गुप्ता आदि,आयुष्मान काशीवार आदि थे।
समाजवादियों ने जन्माष्टमी पर गौसेवा की
440
RELATED ARTICLES
2 COMMENTS
LEAVE A REPLY
- Advertisment -
Most Popular
Recent Comments
- Donaldkek on आर्थिक पैकेज भाजपा का झुनझुना:अभिमन्यु गुप्ता
- Byaxrs on एन एच ए आई द्वारा जी टी रोड चौड़ीकरण के दौरान उद्यमियों को हो रही समस्या के सम्बन्ध में प्रतिनिधि मंडल की ए डी एम (एल ए ) से मुलाकात
- Hbtctr on विमलेश मोहन शिरकर ने ठाणे में असरा फाउंडेशन ( आसरा ग्रुप) के माध्यम से काम किया और उन्हें एक अमेरिकी विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया !
- DonDonIroft on Nintendo Switch UI gets new close-up in deleted tweet
- KennethCok on बिल्हौर तहसील क्षेत्र के अलौलापुर गांव में हुई दिल दहलाने वाली घटना
Insightful piece
Insightful piece