Saturday, May 17, 2025
Homeप्रमुख खबरेंसरसौल मंडल के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का भाजपाइयों ने किया सम्मान

सरसौल मंडल के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का भाजपाइयों ने किया सम्मान

सरसौल। भाजपा सरसौल मंडल के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सोमवार को सरसौल स्थित एक गेस्ट हाउस में सम्मान किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा पिछड़ा मोर्चा के मण्डल प्रभारी आशीष साहू ने पदाधिकारियों का माला पहनाकर उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा नए कार्यकर्ताओं को जो दायित्व दिए गए हैं। उनका वह पूर्ण निष्ठा के साथ पालन करें ताकि 2022 में एक बार फिर से भाजपा सरकार बनाई जा सके। नए दायित्व के रूप में राहुल सिंह को किसान मोर्चा जिला महामंत्री, हरिहर सिंह भदौरिया को जिला सह संयोजक, राजेश सिंह को जिला संयोजक, योगेंद्र कुशवाहा को मंडल उपाध्यक्ष, प्रवेश बाजपाई को किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष और प्रकाश मिश्रा को जिला संयोजक रानू शुक्ल जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो का पद दिया गया है। इस मौके पर कमलेश दुवेदी , दीपू गुप्ता, अनुराग शुक्ला, राजन तिवारी, फूल सिंह साहू, अरविंद समेत आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

27 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular