Thursday, March 27, 2025
HomeLatest Newsसीजनल अमीन संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने सोशल मीडिया के...

सीजनल अमीन संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री से किया मन की बात

राजस्व संग्रह सीजनल अमीन कर्मचारी सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री से आज मन की बात करके उत्तर प्रदेश शासन के राजस्व विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर किया| वीरेन्द्र कुमार ने कहा की 500 से अधिक ज्ञापन व पत्र दिये जा चुके हैं। उसमे विधायक, सांसद व मंत्रियों के सिफारिशी पत्र भी शामिल है| लेकिन एक पर भी कोई कार्यवाही आज तक नहीं हुयी। सीजनल अमीन व अनुसेवक नियमावली संशोधन, सम्पूर्ण समायोजन, आयु सीमा शिथिलता के लिये लम्बे समय से संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन भ्रष्टाचार के चलते आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुयी है। वीरेन्द्र कुमार ने न्याय न मिलने पर 15 अगस्त को जल समाधी लेने की चेतावनी भी दी है। वीरेन्द्र कुमार ने कहा की अधिकारी मुख्यमंत्री को गुमराह कर रहे है| विनियमितिकरण की आस में सैकड़ो सीजनल अमीन व अनुसेवक स्वर्गवासी हो गये। सैकड़ो सेवानिवृत हो गये। उन्हें व उनके परिवार को सरकार की तरफ से कोई सहायता नहीं मिली। उन्होंने कहा की सरकार हमे मरने को मजबूर कर रही है।

RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular