शामिल होंगे प्रदेश के सभी सीजनल अमीन व अनुसेवक
राजस्व संग्रह सीजनल आमीन कर्मचारी सेवक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक जूम एप के माध्यम से हुयी। बैठक मे तय हुआ की विनियमितिकरण, सम्पूर्ण समायोजन, नियमावली संशोधन, आयु सीमा शिथिलता की मांग को पुरा करने के लिए 29 जुलाई को गोमती नदी मे जल सत्याग्रह किया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया की संघ लम्बे समय से आन्दोलन कर रहा है। लेकिन भ्रष्टाचार के चलते कोई कार्यवाही आज तक नही हुई। सीजनल अमीन व अनुसेवक इसके पहले देहदान, नेत्रदान करके राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग कर चुके है और 15 अगस्त को जल समाधी लेने का निर्णय भी लिया है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा की सरकार सीजनल अमीनो अनुसेवको के साथ अन्याय कर रही है। मुख्यमंत्री ने चार बार मांगो को पुरा करने का आस्वाशन दिया लेकिन शासन के अधिकारियों ने उसे आज तक पुरा नहीं किया | सीजनल अमीनो अनुसेवको का भविष्य खराब हो रहा है। प्रदेश महामंत्री दीपक भारद्वाज ने कहा की सरकार की उपेक्षा के कारण पुरा जीवन राजस्व विभाग में खपाने के बाद भी विनियमितिकरण नही हुआ। सरकार हमे आन्दोलन की लिए मजबूर कर रही है। जिसकी वजह से हमे आन्दोलन का निर्णय लेना पडा है। आज की जूम बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, प्रदेश महामंत्री दीपक भारद्वाज, यशवीर चौधरी, प्रवीण बाजपेयी, संजय श्रीवास्तव,मनोज तिवारी, सुरेश मणी, हरीमोहन शर्मा, कौशलेन्दर तिवारी, दुष्यन्त गौतम, मो कामिल सहित प्रदेश के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
Outstanding feature
Outstanding feature
stromectol generic – candesartan oral buy carbamazepine paypal