Sunday, March 23, 2025
HomeBreaking Newsस्कूल गई पर घर नहीं लौटीं दो लड़कियां, फिर यूनिफॉर्म में पेड़...

स्कूल गई पर घर नहीं लौटीं दो लड़कियां, फिर यूनिफॉर्म में पेड़ से लटके मिले शव; ओडिशा में दिल दहला देने वाला मामला

ओडिशा में दो दिन से लापता दो लड़कियों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक दोनों लड़कियां कक्षा सातवीं में पढ़ती थीं। गुरुवार को स्कूल के बाद वह घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। बाद में स्थानीय लोगों ने दोनों की लाशें एक पेड़ से लटकी देखी तो हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि लड़कियां दो दिनों से लापता थीं। दोनों सातवीं कक्षा में पढ़ती थीं। परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वे गुरुवार को स्कूल से घर नहीं लौटीं। दोनों नाबालिग लड़कियों की खूब तलाश की गई। मगर वे नहीं मिली।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने जंगल में एक पेड़ से दोनों के शवों को लटकते देखा। इसके बाद मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने ही एमवी 79 पुलिस स्टेशन और मोटू पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी मलकानगिरी एसडीपीओ सचिन पटेल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular