कानपुर-कोविड-19 को लेकर स्वास्थ्य विभाग व प्रदेश शासन के द्वारा तरह-तरह के उपाय व जागरूकता के माध्यम से दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के तहत कोविड के मरीजों के लिए उत्तरप्रदेश सचिव वी हेकाली झिमोमी के निर्देशानुसार जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर अलग से कोरोना हेल्प डेस्क स्थापित किये जायेंगे। जिससे लोगों को तमाम प्रकार की सुविधांए मिल सकेंगी। फ़्लू व बुखार के मरीरों की अलग से जांच होंगी।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ॰ एके सिंह ने बताया कि सचिव के निर्देशानुसार 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 42 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना हेल्प डेस्क का निर्माण किया जायेगा । वहाँ पर एक साइन बोर्ड भी लगाया जायेगा जिसमें इलाज करते हुए एक डाक्टर को प्रदर्शित करने का काम किया जाएगा। जो दूर से ही सबकों आसानी से दिखाई देगा। जिससे स्वास्थ्य केन्द्रों पर आने वाले मरीजों को आसानी से जानकारी मिल जाएगी कि कोरोना हेल्प डेस्क के माध्यम से बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की जांच इन्फ्रारेड थर्मामीटर व पल्स आक्सीमीटर के माध्यम से किया जा रहा है। हेल्प डेस्क पर सिर्फ फ्लू व बुखार के रोगियों की जाँच इन्फ्रोरेड थर्मामीटर एवं पल्स ऑक्सीमीटर के माध्यम से की जा जाएगी, साथ ही एक पैरामेडिकल का स्टाफ वहाँ तैनात किये जायेंगे ।
जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबन्धक योगेंदर पाल ने बताया कि सामान्य ओपीडी शुरू होने के बाद सभी तरह के मरीज जांच व उपचार के लिए आ रहे थे। ऐसे में कोरोना हेल्प डेस्क की स्थापना होने से अब फ़्लू व बुखार से पीड़ित मरीजों को अलग से जांच व उपचार मिल सकेगा और इससे कोरोना संक्रमण को कंट्रोल करने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया की पत्र के माध्यम से जिले के सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है कि इन्फ्रारेड थर्मामीटर व पल्स आक्सीमीटर के माध्यम से जांच को सुनिश्चित करें व नियमों को बड़ी कड़ाई के साथ पालन करें। जिसे केन्द्र पर आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई का सामना न करना पड़े।
квартира от застройщика Санкт-Петербург квартиры в Санкт-Петербурге цены
Новостройки в Екатеринбурге, купить квартиру в новостройке https://kupit-kvartiruekb.ru от застройщика. Строительство жилой и коммерческой недвижимости. Высокое качество, прозрачность на всех этапах строительства и сделки.
Драгон Мани Казино https://krpb.ru – ваше место для азартных приключений! Наслаждайтесь широким выбором игр, щедрыми бонусами и захватывающими турнирами. Безопасность и честная игра гарантированы. Присоединяйтесь к нам и испытайте удачу в самом захватывающем онлайн-казино!
жк казань купить квартиру от застройщика https://nedvizhimost47.ru