Friday, April 19, 2024
Homeप्रमुख खबरेंसाइकिल का एक पहिया लोहिया तो दूसरा अंबेडकर की सोच ,इंद्रजीत सरोज

साइकिल का एक पहिया लोहिया तो दूसरा अंबेडकर की सोच ,इंद्रजीत सरोज

– बसपा सुप्रिमो भाजपा की पिछलग्गू
– अखिलेश यादव की सोंच व कार्यो से प्रभावित होकर सपा में शामिल हुआ

रिपोर्ट- नवगीत कुमार

रायबरेली शहर के रिफार्म क्लब में समाजवाद पार्टी की एक विशाल जनसभा सम्पन्न हुई।  सभा की अध्यक्षता इं. वीरेन्द्र यादव एवं संचालन महामंत्री अरशद खान ने किया।  सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मन्त्री इन्द्रजीत सरोज ने कहा कि बसपा को छोड़कर सपा में आने में मेरा कोई स्वार्थ नहीं है।  सपा मुखिया अखिलेश यादव की सोंच एवं कार्यो ने मुझे सपा में आने को मजबूर किया।  मुख्य अतिथि श्री सरोज ने कहा कि कांशीराम कहा करते थे कि भाजपा एवं काँग्रेस से सदैव दूर रहना एक नागनाथ है तो दूसरी सांपनाथ है, पुरानी पार्टी में सम्मान न पाने के कारण मैं बिना शर्त समाजवादी पार्टी में शामिल हुआ।  मैं तो सपा मुखिया अखिलेश यादव का बहुत आभारी हूँ कि उनहोनें 45 जनपद जिनमें पासी समाज चुनावों में निर्णायक भूमिका अदा करता है, उनकी जिम्मेदारी मुझे सौंपी।  मैं जहाँ-जहाँ गया, यह रायबरेली जनपद में सबसे अच्छा कार्यक्रम हुआ।  बसपा सुप्रिमो भाजपा की पिछलग्गू बन गयी है, वह भाजपा नेताओं की तरह सभाओं में भाषण देती है, समाजवादी पार्टी के साइकिल में एक पहिया डा0 राम मनोहर लोहिया के विचारों का है तो दूसरा डा0 भीमराव अम्बेडकर के विचारों का है, सपा सभी वर्गो, धर्मो एवं क्षेत्र के लोगों का सम्मान करती है, आप सब लोग मन्दिर, मस्जिद व झगड़े में न पड़कर अपनी पूरी ताकत भाजपा को हटाने एवं समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में लगाना चाहिए। भाजपा के लोग छलिया होते हैं, यह छलने का काम करते हैं, वोट लेने के लिए भिन्न-भिन्न रूप धारण कर झूठा वादा करने का काम करते हैं।ं  सभी ने समाजवादी पार्टी की सरकार को देखा है, जितने वादे वोट लेने के समय करती है उसको पूरा करती है, सपा शासन में शिक्षा, चिकित्सा सस्ती थी, परन्तु आज सब मँहगी हो गयी है।  तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, सरसों का तेल भी बहुत मँहगा हो गया है।  श्री सरोज ने कहा कि मैं यहां लोगों से यह कहने आया हूँ कि अबकी बार रायबरेली जनपद की छः की छः सीटें जिताकर सपा मुखिया अखिलेश यादव की सरकार बनाने में सहयोग करें।  श्री सरोज ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव की ओर अग्रसर होने के लिए तैयार है।  रायबरेली के दलितो, पिछड़ांे को एकजुटता के साथ समाजवादी पार्टी का सहयोग कर अखिलेश यादव की सरकार बनाने का संकल्प लेना है।  उन्होनें कहा कि रायबरेली का यह उपस्थित जनसैलाब इशारा कर रहा है कि निश्चित ही जिले की विधान सभा की सभी सीटें सपा जीतेगी।  बैठक को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव ने पार्टी के कार्यक्रमों एवं प्रगति से मुख्य अतिथि को अवगत कराया एवं विश्वास दिलाया कि अबकी बार रायबरेली से पार्टी सभी विधान सभा सीट जितेगी।  बैठक में बसपा छोड़कर सैकड़ों लोगों द्वारा सपा में शामिल होने की घोषणा की, सभी का परिचय जिलाध्यक्ष ने मुख्य अतिथि से कराया।  बैठक को पूर्व मन्त्री मनोज पाण्डेय, पूर्व विधायक रामनरेश यादव, देवेन्द्र प्रताप सिंह, श्याम सुन्दर भारती, आशा किशोर निर्मल, सुरेन्द्र विक्रम सिंह, रामलाल अकेला, ओ.पी. यादव, मुनेश्वर पासी, रामस्वरूप पासी, मो0 शमशाद, मो0 इलियास, डी.पी. पाल, आर.पी. यादव ने सम्बोधित किय।
इस अवसर पर प्रबल दावेदार हरचंदपुर विधानसभा चौधरी आशीष पटेल, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष बालेंद्र यादव ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, रामसेवक वर्मा, मुकेश रस्तोगी, रवीन्द्र पाण्डेय, शिवशंकर पटेल, रज्जन यदव, राकेश यादव, विनोद यादव, राजू लोधी, गिरिजा शंकर लोधी, संजय पासी, अभितेन्द्र सिंह राठौर, मो0 शाहरूख, ज्योति यादव, चन्द्रकली भारती, गुरूदीन पासी, विनोद पासी, कालीदीन पासी, श्यामलाल पासी, सन्तोष श्रीवास्तव, मो0 उजैर अली, मो0 फुरकान खान, अब्दुल रशीद, राजेश सिंह, अतुल द्विवेदी, सत्यांशु देबे, अनुज त्रिवेदी, कृष्ण कुमार, फिरोज अहमद, मो0 नौशाद रायनी, पवन अग्रहरि, गोलू गुप्ता, फैसल खान, चौधरी अरविन्द कुमार निर्मल, रागेन्द्र अग्रहरि, चन्दन यादव, राजकुमारी पासवान, रामनेरश प्रधान, सुशील मौर्या, आकाश वाल्मीकि, मो0 सलीम आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular