मारियंद्री कार्देनास नाम की 24 साल की लड़की ने बताया है कि वो सिर्फ 3 घंटे के लिए मरी थी और ये दुनिया छोड़कर स्वर्ग पहुंच गई थी। वहां पर उसे जो दिखा, वो इस दुनिया से बिल्कुल अलग था।
हमारी ज़िंदगी इतनी अजीब है कि कुछ घटनाओं पर यकीन ही नहीं हो पाता। कुछ लोग ऐसे दावे कर जाते हैं कि हम उनके बारे में सोच-समझ भी नहीं पाते हैं। कुछ ऐसी ही घटनाएं वे होती हैं, जब लोग दावा करते हैं कि वो मरकर वापस लौटे हैं। ऐसी कई कहानियां हमने सुनी हैं लेकिन एक लड़की ने कुछ अलग ही बताया। उसका दावा है कि वो कुछ घंटे के लिए मरी और फिर ज़िंदा हो गई।
बहुत सारे लोग जानना चाहेंगे कि आखिर मरते वक्त इंसान कैसा महसूस करता है? क्या सोचता है? उसके आखिरी शब्द क्या होते हैं? उसे यहां से जाने के बाद दूसरी दुनिया में क्या मिलता है? मारियंद्री कार्देनास नाम की 24 साल की लड़की ने बताया है कि वो सिर्फ 3 घंटे के लिए मरी थी और ये दुनिया छोड़कर स्वर्ग पहुंच गई थी। वहां पर उसे जो दिखा, वो इस दुनिया से बिल्कुल अलग था।
सिर्फ 3 घंटे के लिए मरी थी लड़कीमारियंद्री कार्देनास एक ग्राफिक डिज़ाइनर है। वो घर से अपना काम कर रही थी, जब उसे अचानक गला रुंधने जैसा महसूस हुआ। उसे लगने लगा कि वो बोल नहीं पा रही है और सब सुन्न होता जा रहा है। उसका शरीर जाम हो रहा था लेकिन उसने बेहोश होने से पहुंचाई गई, जहां डॉक्टरों ने उसे कोमा में रखा। डेली स्टार के मुताबिक मारियंद्री बताती हैं कि उसने आखिरी चीज़ ये सुनी कि डॉक्टर कह रहे थे कि वो हमें छोड़कर जा चुकी है। इसके अगले ही पल उसका इस दुनिया से नाता टूट गया और वो दूसरी दुनिया में पहुंच गई।
‘मैं भगवान से मिलकर आई हूं’
लड़की ने बताया कि उस जगह पर बिना सूरज, चांद या तारों के भी उजाला था। इतने पकवान थे, जो मैंने कभी देखे भी नहीं थे। इंसान नहीं बल्कि नूर था। सब एक-दूसरे से मन से बात कर रहे थे, कोई बोलता नहीं था। मुझे अपनी पिछली ज़िंदगी के बारे में कुछ याद नहीं था। इसी बीच उसकी मुलाकात भगवान से हुई, जो पूरे माहौल को प्रकाशित कर रहे थे। वे बेहद खुश थे और मुस्कुरा रहे थे। वे सबसे बातें कर रहे थे और हंस रहे थे। वहां उसका स्वागत किया गया। वो काफी खुशी और सुकून महसूस कर रही थी।
वापस लौट आई इस दुनिया में …
इतने में भगवान ने बताया कि मारियंद्री को वापस लौटना होगा क्योंकि अभी उनका वक्त नहीं आया। स्वर्ग में ये 3 घंटा था लेकिन धरती पर 3 दिन बीत चुके थे। धरती पर वापसी के बाद वो कोमा से उठ गई और अगले ही दिन डिस्चार्ज भी कर दी गई। मारियंद्री का दावा है कि उसे भरोसा है कि वो भगवान से ही मिली थी और उन्होंने उसे मृत्यु के बाद की दुनिया दिखाने के लिए चुना।