Sunday, March 23, 2025
HomeBreaking NewsBageshwar Baba: 'ओडिशा से बजेगा हिन्दू राष्ट्र का बिगुल', बागेश्वर बाबा धीरेंद्र...

Bageshwar Baba: ‘ओडिशा से बजेगा हिन्दू राष्ट्र का बिगुल’, बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान

बागेश्वर धाम के प्रमुख बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने ओडिशा से हिन्दू राष्ट्र के निर्माण का आह्वान किया है। उनका कहना है कि अब समय आ गया है कि सभी हिन्दू एक कारण के लिए एक साथ आएं। उन्होंने कहा कि हिन्दू राष्ट्र बनाने का बिगुल केवल ओडिशा से ही बज सकता है। उन्होंने ओडिसा में महाप्रभु जगन्नाथ के दर्शन भी किए।

बागेश्वर धाम के प्रमुख बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने फिर से हिन्दू राष्ट्र के निर्माण का आह्वान किया है। पुरी की अपनी यात्रा के दौरान, धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के साथ ही हिन्दू राष्ट्र बनने को लेकर पत्रकारों को बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि अब समय आ गया है कि सभी हिन्दू एक कारण के लिए एक साथ आएं। उन्होंने कहा कि हिन्दू राष्ट्र बनाने का बिगुल केवल ओडिशा से ही बज सकता है।

‘हिन्दू राष्ट्र के गठन का बिगुल…’
उन्होंने कहा कि ओडिशा आध्यात्मिक राज्य है। भगवान जगन्नाथ की पूजा करने के बाद मेरा हृदय गदगद हो जाता है। मैं महाप्रसाद पाकर आत्मविभोर हो गया। हिन्दू राष्ट्र के गठन का बिगुल केवल ओडिशा से ही बज सकता है। किसी भी परिस्थिति में हमें ओडिशा के सभी हिंदुओं के समर्थन की आवश्यकता है।

हम सब मिलकर हिन्दू राष्ट्र का निर्माण करेंगे’
धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा, हिन्दू राष्ट्र के अपने सपने को साकार करने के लिए हमें हर उड़िया हिन्दू के समर्थन की जरूरत है। आप हमारा समर्थन करें। हम आपको हिन्दू राष्ट्र बनाकर देंगे। हम सब मिलकर हिन्दू राष्ट्र का निर्माण करेंगे।

धीरेंद्र शास्त्री ने किया महाप्रसाद का सेवन
ओडिशा के दौरे पर आए बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने पुरी जाकर महाप्रभु जगन्नाथ जी का आशीर्वाद लिया है। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्होंने मंदिर में प्रवेश किया। भगवान की पूजा अर्चना करने के साथ ही महाप्रसाद का सेवन किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular