Sunday, March 23, 2025
HomeBreaking NewsSaif Ali Khan Discharged: व्हाइट शर्ट, काला चश्मा और हाथ-गर्दन पर पट्टी......

Saif Ali Khan Discharged: व्हाइट शर्ट, काला चश्मा और हाथ-गर्दन पर पट्टी… सैफ अली खान हॉस्पिटल से डिस्चार्ज

एक्टर सैफ अली खान लीलावती अस्पताल डिस्चार्ज हो गए हैं। करीना कपूर और सारा अली खान, सैफ को लेने अस्पताल पहुंची थीं। सैफ अस्पताल से चश्माा लगाए बाहर निकले। उनके हाथ में काली पट्टी बंधी दिखी। एक्टर को 16 जनवरी की रात चाकू लगने के बाद यहां भर्ती करवाया गया था।

एक्टर सैफ अली खान लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए। एक्टर की पत्नी करीना कपूर और बेटी सारा अली खान, सैफ को लेने अस्पताल पहुंची थीं। सैफ अली खान अस्पताल से व्हाइट शर्ट, ब्लू डेनिम पहने निकले। उन्होंने आंखों पर चश्मा लगाया हुआ था। उनके हाथ में काली पट्टी बंधी दिखी। एक्टर की गर्दन पर भी पट्टी थी। सौम अली खान ने पैपराजी की तरफ देखकर उन्हें थंब्स अप भी दिया। एक्टर अपनी ब्लैक पोर्शे कार में सवार होकर घर गए। उनके साथ मुंबई पुलिस के अधिकारियों को भी देखा गया। टाइट सिक्योरिटी के बीच एक्टर घर पहुंचे।

एक्टर को 16 जनवरी की रात चाकू लगने के बाद यहां भर्ती करवाया गया था। 16 जनवरी को रात 2 बजे सैफ अली खान के घर में चोर घुस आया था. चोर से हाथापाई के बाद सैफ घायल हो गए थे। शख्स ने एक्टर पर चाकू से 6 वार किए थे, जिसमें दो जख्म गहरे थे।

बुरी तरह घायल हुए थे सैफ अली खान
जख्मी सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनकी सर्जरी हुई। एक्टर की रीढ़ की हड्डी के पास चाकू का 2.5 इंच का टुकड़ा घुस गया था, जिसे डॉक्टर्स ने सर्जरी से निकाला। लीलावती अस्पताल के डॉक्टर नितिन डांगे ने बताया था कि सैफ अली खान के शरीर पर 4 गहरे जख्म थे, जिन्हें ट्रीट किया गया है। डॉक्टर नीना जैन और उनकी प्लास्टिक सर्जरी टीम ने सैफ की गर्दन और हाथ के घाव का इलाज किया है। एक्टर को कुछ हफ्तों तक मूवमेंट न करने की हिदायत दी गई है, क्योंकि उनकी रीढ़ के ऑपरेशन में अभी भी इंफेक्शन का खतरा है।

सैफ के घर की बदली सिक्योरिटी
ताजा जानकारी के मुताबिक, 16 जनवरी को सैफ अली खान के घर में घुसपैठ के बाद बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। एक्टर के घर की सिक्योरिटी में बदलाव किए गए हैं। सैफ अली खान, सद्गुरु शरण नाम की बिल्डिंग की 7वीं मंजिल पर रहते हैं। सैफ के घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। घर की खिड़कियों में ग्रिल्स लगवाई जा रही हैं। साथ ही, करीना कपूर खान के बॉडीगार्ड और मुंबई पुलिस, बिल्डिंग के बाहर मौजूद हैं। बिल्डिंग के बाहर बैरिकेड लगाए जा रहे हैं।

पकड़ा गया एक्टर का हमलावर
सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी की पहचान मुंबई पुलिस ने कर ली है। हमलावर का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है। वो बांग्लादेश का रहने वाला बताया गया है।

फिलहाल शरीफुल पुलिस की कस्टडी में है और उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने अब तक कई बड़े खुलासे किए हैं। जानकारी के मुताबिक, शरीफुल भारत का पहचान पत्र बनवाने के लिए चोरी करना चाहता था। लेकिन बाद में उसने इरादा बदल दिया। आरोपी ने सोचा कि अगर चोरी से ज्यादा पैसे मिले तो वो बांग्लादेश लौट जाएगा।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो चोरी के मकसद से सैफ अली खान के घर में घुसा था। शुरुआती जांच में सामने आया कि शरीफुल ने सातवीं मंजिल तक सीढ़ियों का इस्तेमाल किया था. इसी फ्लोर पर सैफ अपनी फैमिली संग रहते हैं। फिर वो डक्ट एरिया में घुसा और पाइप के सहारे 12वीं मंजिल पर गया। वो बाथरूम की खिड़की से एक्टर के फ्लैट में घुसा था।

जैसे ही वो बाथरूम से बाहर आया सैफ की महिला स्टाफ मेंबर ने उसे पकड़ लिया। महिला स्टाफ के चिल्लाने की आवाज सुनकर सैफ- करीना बाहर आए। सैफ और आरोपी के बीच हाथापाई हुई, इसी दौरान उसने एक्टर पर चाकू से वार किए। सैफ को तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी दो सर्जरी हुई, जो कि 6 घंटे तक चली. अब एक्टर ठीक हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular