Friday, May 3, 2024
HomeLatest Newsअखिल भारतीय कुशवाहा छत्रिय महासभा के पदाधिकारियों का हुआ मनोनयन

अखिल भारतीय कुशवाहा छत्रिय महासभा के पदाधिकारियों का हुआ मनोनयन

उरई (जालौन) समाजसेवी विनोद कुशवाहा को अखिल भारतीय कुशवाहा छत्रिय महासभा जनपद जालौन का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतसिंह कुशवाहा की संस्तुति एवं इंजीनियर गुलाब सिंह कुशवाहा के अनुमोदन पर उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। इसी के साथ जिला कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई। जिला उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र कुशवाहा गुड्डन व भूरेलाल कुशवाहा, जिला महासचिव संतराम कुशवाहा, जिला प्रवक्ता रामलखन कुशवाहा एडवोकेट जिला सचिव रामहरि कुशवाहा रामजी संगठन मंत्री गजेंद्र कुशवाहा बरहल, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर कुशवाहा, मीडिया सचिव रवींद्र सिंह कुशवाहा, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती गीता कुशवाहा, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती उषा कुशवाहा को बनाया गया है। मनोज कुशवाहा को नगर अध्यक्ष कोंच, मानवेंद्र सिंह कुशवाहा जरा को ब्लॉक अध्यक्ष नदीगांव नियुक्त किया गया। मनोनयन पर समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। जिलाध्यक्ष विनोद कुशवाहा ने भरोसा दिया कि समाज को आगे ले जाने के लिए वह तन मन धन से समर्पित रहेंगे।

RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular