Wednesday, May 1, 2024
HomeLatest Newsअखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने किया कमेटी का नवीनीकरण

अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने किया कमेटी का नवीनीकरण

शीशगढ़ : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी के अनुमोदन पर प्रदेश अध्यक्ष श्री बनवारी पाठक और प्रदेश महामंत्री नितिन शर्मा ने बनने के बाद किया बरेली जिला व मंडल एवं महानगर बरेली का विस्तार :- अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की कमेटियों का 2 वर्ष कार्यकाल पूरा होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित इंद्रदेव त्रिवेदी ने उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष श्री बनवारी पाठक को एवं प्रदेश महामंत्री पुनः पंडित नितिन शर्मा को बनाया! 1 जनवरी 2022 को एक महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री बनवारी पाठक की आज्ञा लेकर एवं प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ श्री महेश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में प्रदेश महामंत्री नितिन शर्मा ने उत्तर प्रदेश की प्रदेश कमेटी, बरेली के मंडल जिला एवं महानगर की कमेटी का गठन कराया l बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री इंद्रदेव त्रिवेदी जी रहे l टीम की घोषणा करते हुए पंडितअमर प्रकाश शर्मा को प्रदेश का कोषाध्यक्ष, पंडित लवलेश पाठक को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया, अनिल कुमार शर्मा को प्रदेश संगठन मंत्री के दायित्व से मनोनीत किया गया।
वही संगठन के तेजतर्रार और कर्मठ जिला अध्यक्ष रहे श्री मुकेश शर्मा को उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया,तदोपरांत राकेश शर्मा को मंडल अध्यक्ष का दायित्व से मनोनीत किया गया उनके साथ मंडल के उपाध्यक्ष श्री अनिल शुक्ला मंडल के महामंत्री पंडित विशाल शर्मा एवं मंडल के संगठन मंत्री पंडित पुनीत त्रिवेदी व मंडल का मंत्री बच्चन सरस्वत का बना गया, वहीं दूसरी ओर जिले का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष का दायित्व पंडित अरुण शुक्ला को दिया गया और उनकी टीम में महामंत्री का दायित्व कुमुद केशव पांडे जिला उपाध्यक्ष श्री विपिन कुमार शर्मा को और जिले का संगठन मंत्री नितिन कुमार शर्मा को, जिले का मंत्री श्री योगेश शर्मा को मनोनीत किया गया,जिले का संरक्षक श्री प्रमोद उपाध्याय को बनाया गया l महानगर कमेटी का विस्तार करते हुए महानगर के प्रभारियों की नियुक्तियां की गई जिसमें पंडित विष्णु शरण भारद्वाज, पंडित विनोद शर्मा, पंडित प्रमोद कुमार मिश्रा को महानगर का प्रभारी बनाया गया l मुख्य अतिथि श्री इंद्र त्रिवेदी ने सभी को बधाई दी और सदैव संगठन के हित में कार्य करने की प्रेरणा दी, उन्होंने अपनी राष्ट्रीय टीम का विस्तार करते हुए मंडल अध्यक्ष रहे श्री अशोक उपाध्याय और महेश चंद्र शर्मा प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ को राष्ट्रीय संगठन मंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व दिया बैठक में मुख्य रूप से शशिकांत मिश्रा, विष्णु शरण भारद्वाज,विनोद शर्मा,शशिकांत मिश्रा, प्रमोद कुमार मिश्रा,योगेश शर्मा ,राकेश शर्मा, विशाल शर्मा,अनिल कुमार शुक्ला,पुनीत त्रिवेदी,वचन सारस्वत,प्रमोद उपाध्याय,अरुण शुक्ला, कुमुद केशव पांडे,विपिन कुमार शर्मा,नितिन कुमार शर्मा, योगेश शर्मा, लवलेश पाठक, मुकेश कुमार शर्मा,अमर प्रकाश शर्मा,अनिल शर्मा अशोक उपाध्याय, श्री महेश चंद्र शर्मा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री इंद्र त्रिवेदी मुख्य रूप से उपस्थित रहे बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री नितिन शर्मा ने किया l बैठक के समापन पर श्री राकेश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया l

RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular