Monday, April 29, 2024
Homeप्रमुख खबरेंआप सदस्यता अभियान में निर्धारित समय निर्धारित सदस्य बनाकर पर्ची जमा...

आप सदस्यता अभियान में निर्धारित समय निर्धारित सदस्य बनाकर पर्ची जमा कराने तक उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे विजय प्रताप सिंह

विजय प्रताप सिंह युवा भावी विधायक प्रत्याशी 212 ने आप सदस्यता अभियान में तोड़े सारे रिकॉर्ड, रहे उत्तर प्रदेश में प्रथम

आप सदस्यता अभियान में निर्धारित समय एवं सदस्य बनवा कर उत्तर प्रदेश में सबसे पहले रिकॉर्ड सौंपने के लिए सभी शुभचिंतकों एवं टीमों का आभार- विजय प्रताप सिंह

आप सदस्यता अभियान में कानपुर नगर वासियों का मिला अभूतपूर्व सहयोग 2022 उत्तर प्रदेश में बनेगी आप की सरकार- विजय प्रताप सिंह

आम आदमी पार्टी के तेजतर्रार एवं संघर्षशील के नाम से जाने जाने वाले विजय प्रताप सिंह (m-tech) भावी विधायक प्रत्याशी आप गोविंद नगर विधानसभा ने आम आदमी पार्टी द्वारा 8 जुलाई 2021 से 8 अगस्त 2021 तक 25000 (पच्चीस हजार) प्रत्येक विधानसभा में सदस्य बनाने हेतु शुरू किए गए सदस्यता अभियान यूपी जोड़ो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपने सभी पदाधिकारियों एवं टीमों को अभियान में लगाया।
जिसमें विजय प्रताप सिंह ने निर्धारित समय में निर्धारित सदस्य बनाने के लक्ष्य से ऊपर 25800 (पच्चीस हजार आठ सौ) सदस्य बनाकर आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश कार्यालय लखनऊ में सदस्यता पर्चियों की किताबें उपस्थित पदाधिकारियों को सौंपी।
विजय प्रताप सिंह की टीम द्वारा आम आदमी पार्टी कार्यालय में पूरी एक साथ निर्धारित समय में बने निर्धारित सदस्यों की पर्ची बुक जमा कराने पर जानकारी हुई कि अब तक पूरे उत्तर प्रदेश में निर्धारित समय, निर्धारित लक्ष्य की एक साथ किताबें जमा करने वाले वह पहले आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी हैं। जिसे जानकर विजय प्रताप सिंह की टीम में खुशी की लहर दौड़ गई।
जिसके बाद विजय प्रताप सिंह ने आम आदमी पार्टी कानपुर मंडल के सदस्यता प्रभारी एवं आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश सह प्रभारी ब्रजलाल लोधी से मुलाकात कर 2022 विधानसभा चुनाव संबंधी लंबी बातचीत की।
अपने पदाधिकारियों एवं मीडिया को संबोधित करते हुए, विजय प्रताप सिंह ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में निर्धारित समय निर्धारित सदस्यों से ऊपर सदस्य बनाकर आम आदमी पार्टी के सदस्यता अभियान यूपी जोड़ों में सबसे पहले सदस्यीय! रिकॉर्ड कार्यालय में सौंपने तक के योगदान के लिए मैं अपने सभी शुभचिंतकों एवं अपनी सभी टीमों को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त करता हूं।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, हमें सदस्यता अभियान सहित सभी चलाए गए अभियानों में कानपुर नगर की आम जनता का अभूतपूर्व सहयोग मिला है व आम आदमी पार्टी के प्रति कानपुर नगर सहित पूरे उत्तर प्रदेश की जनता का दिली झुकाव यह दर्शाता है, कि 2022 में आम आदमी पार्टी की उत्तर प्रदेश में सरकार बनना निश्चित है।

 

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments