Thursday, May 2, 2024
Homeप्रमुख खबरेंएक मां की करतूत: जेल में बंद बेटे के लिए ले जा...

एक मां की करतूत: जेल में बंद बेटे के लिए ले जा रही थी 555 नशीली गोलियां, ऐसे छुपाई कि पुलिस भी हैरान

मुरादाबाद जिला जेल के गेट पर बुधवार दोपहर एक महिला को 555 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया। उसने अपनी कमर में बंधी बेल्ट में गोलियां छुपा रखी थीं। महिला ने बुर्का पहन रखा था। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसका बेटा हत्या के मामले में जेल में बंद है। वह बेटे के लिए ही गोलियां लेकर जा रही थी। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि जिला जेल के गेट पर बुधवार दोपहर मुलाकतियों की लाइन लगी थी। चेकिंग के बाद उन्हें जेल में प्रवेश दिया जा रहा था। इसी दौरान महिला बंदी रक्षकों ने बुर्का पहनकर आई एक महिला की तलाशी शुरू की। महिला ने अपनी कमर पर बेल्ट बांध रखी थी। शक होने पर महिला से बेल्ट खोलने को कहा गया तो वह पीठ में दर्द होने का बहाना बनाने लगी।

सख्ती करने पर महिला बंदियों ने बेल्ट खुलवाई तो रह गई हैरान।
सख्ती करने पर महिला बंदियों ने बेल्ट खुलवाई तो उसमें नशीली गोलियां निकलीं। महिला के पास से 555 नशीली गोलियां बरामद हुईं। सूचना मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला से पूछताछ। महिला ने पुलिस को अपना नाम रजिया बताया है। वह कटघर के करूला में रहती है।

महिला ने बताया कि बेटे के लिए गोलियां लेकर जेल जा रही थी।
महिला ने बताया कि उसका पति शमशाद मजदूरी करता है। उसका परिवार पहले नागफनी के नवाबपुरा में रहता था। करीब डेढ़ साल पहले उसके बेटे समीर को दानिश हत्याकांड में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। तब से वह जेल में बंद है। वह बेटे के लिए गोलियां लेकर जेल जा रही थी।

महिला को जेल भेज दिया गया है
सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरापी सिंह ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बुधवार शाम उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से महिला को जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular