Friday, May 3, 2024
HomeLatest Newsप्रियंका चोपड़ा के घर में आई सीलन, छोड़ा 165 करोड़ का बंगला,...

प्रियंका चोपड़ा के घर में आई सीलन, छोड़ा 165 करोड़ का बंगला, प्रॉपर्टी डीलर पर किया केस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2019 में इस घर को 20 मिलियन डॉलर यानी लगभग 166 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस प्रॉपर्टी में वॉटर डैमेज के चलते कपल और उनके परिवार को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पानी की वजह से घर के अलग- अलग हिस्सों में सीलन और काई लगने की समस्या हो रही थी।

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका के लॉस एंजलिस में रह रही हैं। अब उनके ड्रीम हाउस को लेकर बड़े खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कपल ने मुश्किलों का सामना करने के बाद इस घर को खाली कर दिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने इस घर को उन्हें बेचने वाले शख्स पर मुकदमा भी ठोका है।

निक-प्रियंका ने छोड़ा घर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2019 में इस घर को 20 मिलियन डॉलर यानी लगभग 166 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस प्रॉपर्टी में वॉटर डैमेज के चलते कपल और उनके परिवार को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पानी की वजह से घर के अलग- अलग हिस्सों में सीलन और काई लगने की समस्या हो रही थी। कपल ने अपने मुकदमे में कहा है कि ये लोगों स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है।

इस लग्जरी प्रॉपर्टी में सात बेडरूम, नौ बाथरूम, टेम्परचर कंट्रोल वाइन सेलर, शेफ किचन, होम थिएटर, बॉलिंग एली, स्पा और स्टीम शावर, जिम और बिलियर्ड रूम है। कपल ने मई 2023 को घर बेचने वाले सेलर पर मुकदमा किया था। इसके मुताबिक, प्रॉपर्टी को खरीदने के बाद से ही इसके पूल और स्पा में दिक्कतें आने लगी थीं। वॉटरप्रूफिंग की मुश्किलों के चलते घर के हिस्सों में काई की समस्या और दूसरी मुश्किलें खड़ी हो गईं।

मुश्किलों का कर रहे थे सामना
इसमें ये भी कहा गया है कि घर के डेक पर बार्बिक्यू एरिया में भी पानी लीक होने की दिक्कत भी तभी होने लगी थी। प्रियंका और निक इस समस्या की वजह से हुए नुकसान की भरपाई की मांग कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मुकदमे में कहा गया है कि कपल को रिपेयर का पैसा वापस मिलना चाहिए। इसके अलावा जो भी नुकसान उन्होंने उठाया है, उसकी भरपाई होनी चाहिए। कहा ये भी जा रहा है कि प्रॉपर्टी को रिपेयर करवाने का खर्च 1.5 मिलियन डॉलर से 2.5 मिलियन डॉलर यानी लगभग 13 से 20 करोड़ रुपये तक आ जाएगा।

इस बीच प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी बेटी मालती मेरी को लेकर दूसरी प्रॉपर्टी में शिफ्ट हो गए हैं। जब तक उनकी ये प्रॉपर्टी रिपेयर नहीं होती, दोनों अपनी बेटी के साथ वहीं रहेंगे। कपल अपने काम की वजह से दुनियाभर में ट्रैवल करते हैं, लेकिन उनका घर लॉस एंजलिस में है, जहां वो रहते हैं। हाल ही में निक जोनस, मुंबई के म्यूजिक फेस्टिवल Lollapalooza India में परफॉर्म करने अपने भाई जो जोनस और केविन जोनस के साथ भारत आए थे। भारतीय फैंस ने दिल खोलकर उनका स्वागत किया और ‘जीजू’ के नारे लगाए थे। वहीं प्रियंका चोपड़ा अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular